lok sabha election 2019

‘हुआ तो हुआ’ बयान पर सैम पित्रोदा ने माफी मांगी, कहा- मेरी हिंदी अच्छी नहीं

New Delhi: ‘हुआ तो हुआ’  वाले अपने बयान पर कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने माफी मांग ली है. 84 के सिख दंगों के संबंध में सैम पित्रोदा के इस बयान पर काफी हंगामा मचा हुआ था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बयान  को लेकर काफी तंज कसा था. माफी मांगते हुए सैम पित्रोदा ने कहा, ‘मेरी हिंदी अच्छी नहीं है, इसलिए मेरे बयान को गलत ढंग से पेश किया गया. मेरे कहने का मतलब था कि जो हुआ वो बुरा हुआ, मैं अपने दिमाग में बुरा का अनुवाद नहीं कर सका था.’ उन्होंने कहा, ‘मुझे दुख है कि मेरा बयान गलत ढंग से पेश किया गया. मैं माफी मांगता हूं.’

इसे भी पढ़ें – 113 घोषणाओं पर खर्च होंगे 64,389 करोड़, राज्य की आमद सिर्फ 26,250 करोड़, कैसे पूरी होंगी घोषणाएं?

भाजपा लगातार कांग्रेस पर कर रही हमला

पित्रोदा के इस बयान को लेकर भाजपा लगातार कांग्रेस पर हमला कर रही है. शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग अपनी सभी रैलियों में पित्रोदा के बयान का जिक्र कर निशाना साधा. हरियाणा की एक चुनावी सभा में उन्होंने कहा, ‘कल (गुरुवार), कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि 1984 दंगा ‘हुआ तो हुआ’. यह तीन शब्द कांग्रेस के अहंकार को दर्शाते हैं.’

सैम ने अपनी सफाई में कहा, ‘मेरे कहने का मतलब था कि मूव ऑन (आगे बढ़ते हैं). हमारे पास चर्चा करने के लिए बहुत कुछ है, जैसे कि बीजेपी ने पिछले पांच साल में क्या किया और क्या दिया.’ उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत ढंग से पेश किया गया है.

इसे भी पढ़ें – चौकीदार चोर है… मामला : राहुल गांधी का अवमानना की कार्यवाही बंद करने का अनुरोध, फैसला सुरक्षित

कांग्रेस ने बयान से पल्ला झाड़ा

कांग्रेस ने कहा कि हम 1984 के दंगा पीड़ितों के लिए न्याय की मांग का समर्थन करने के साथ 2002 के गुजरात दंगा पीड़ितों के लिए भी न्याय की मांग का समर्थन करते हैं. बयान में कहा, ‘सैम पित्रोदा समेत किसी भी व्यक्ति का बयान कांग्रेस पार्टी की अधिकारिक राय नहीं है. हम सभी नेताओं को सलाह देते हैं कि वह सतर्क और संवेदनशील रहें.’

इसे भी पढ़ें – दल बदल मामले में चार विधायकों को हाई कोर्ट से मिला चार सप्ताह का समय  

Related Articles

Back to top button