Read Next
27/11/2026
अंबाझरिया पंचायत भवन में वित्तीय समावेशन के तहत विशेष शिविर आयोजित
27/11/2026
खाद्य सुरक्षा विभाग का सोनाहातू में छापेमारी, दुकानदारों में हड़कंप
27/11/2026
भाजपा में झूठ और आधी-अधूरी जानकारी देने वालों की भरमार, प्रवक्ता तथ्यों को समझें: राकेश सिन्हा
27/11/2026
महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन की साजिश कर रही केंद्र सरकार: सतीश पौल मुजनी
27/11/2026
सीएम हेमन्त सोरेन ने अर्जुन मुंडा की मां स्व. सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, परिवार को बंधाया ढाढ़स
27/11/2026
पारस एचईसी हॉस्पिटल में साढ़े तीन घंटे की सर्जरी कर ड्राइवर का कटा अंगूठा जोड़ा
27/11/2026
पाकुड़ में 4 घंटे में पाइप डकैती का खुलासा: 10 गिरफ्तार, ट्रक-बोलेरो और माल बरामद
27/11/2026
गोवा से राष्ट्रीय गौरव तक: नेशनल फेडरेशन कप फुटबॉल में SBPS रांची के खिलाड़ियों का कमाल
27/11/2026
कोल इंडिया और सरकारी नौकरियों में दिव्यांग आरक्षण पर बड़ा सवाल: 4% के वादे के बीच सिर्फ 0.98% हिस्सेदारी
27/11/2026
शहीद सोबरन सोरेन के 69वें शहादत दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजल
Back to top button
Ranchi : झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों के परिणाम आधिकारिक तौर पर गुरुवार की देर रात घोषित किये गये. 14 लोकसभा सीटों में से 12 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी और उसकी सहयोगी आजसू के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है.
मुख्य विपक्षी झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन उर्फ गुरु जी दुमका को अपनी परंपरागत सीट से हार का सामना करना पड़ा. साथ ही उनके महागठबंधन के सहयोगी झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी कोडरमा सीट से और रांची से कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय बुरी तरह पराजित हुए हैं.
14 में से 12 सीट BJP (+) के खाते में
झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल खियांग्ते ने बताया कि राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों के परिणाम घोषित कर दिये गये हैं. सभी 14 सीटों में से 11 पर भाजपा के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है.
जबकि गिरिडीह की एक सीट पर भाजपा की सहयोगी आजसू ने जीत दर्ज की है. वहीं सिंहभूम की सीट कांग्रेस ने भाजपा से छीन ली है और राजमहल की सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बरकरार रखी है.
इतने वोटों से हारे शिबू, मरांडी और सुबोधकांत
झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी भाजपा की अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी अन्नपूर्णा देवी से 455600 मतों के भारी अंतर से हार गये हैं.
इसी प्रकार दुमका से झारखंड मुक्ति मोर्चा के मुखिया उर्फ गुरू जी शिबू सोरेन भाजपा के सुनील सोरेन से 47590 मतों से हार गये हैं. राज्य की मुख्य विपक्षी झामुमो की यह हार बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि वह पार्टी के संस्थापक रहे हैं.
भाजपा के रांची से उम्मीदवार संजय सेठ ने कांग्रेस के पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय को 283026 मतों के भारी अंतर से पराजित कर दिया है.
कहां से कौन रहे विजयी