DhanbadJharkhandLead Newslok sabha election 2019

धनबाद में JPSC अभ्यर्थियों ने परीक्षा देने से किया इनकार, 4 अभ्यर्थियों को किया पुलिस ने किया गिरफ्तार

Dhanbad : JPSC परिक्षा मे अभ्यर्थियों ने रविवार को कार्मिक नगर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में जमकर हंगामा किया. जिसके बाद अभ्यर्थियों द्वारा दूसरी पाली के परीक्षा का बहिष्कार कर दिया. वही परिक्षा देने आए क अभ्यर्थियों ने डीपीएस स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुऐ बताया कि कुछ परीक्षार्थी स्कूल के अंदर ही थे छात्रों के पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह अंदर से निकले ही नहीं है. इसी को लेकर परीक्षार्थियों में भारी आक्रोश व्याप्त था. वहीं परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया. जिसे जिला प्रशासन ने पुलिस बल के सहयोग से शांत कराया. मौके पर हंगामा करने वाले 4 युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया और थाने ले गयी. मामले की जानकारी मिलने पर सरायढेला पुलिस, एडीएम लॉ एंड आर्डर, डीवाई एसपी लॉ एंड आर्डर, समेत कई पुलिस बल मौके पर मौजूद रही और परीक्षार्थियों को समझने के प्रयास में जुटे हुए हैं.

Related Articles

Back to top button