
Ranchi: राज्य सरकार ने झारखंड वरीय न्यायिक सेवा से जिला न्यायाधीश के पद पर प्रोन्नति के बाद योगदान, प्रभार ग्रहण करने की तिथि से 13 जिला न्यायाधीशों का वेतन वृद्धि किया है. इनकी वेतन वृद्धि मात्र 500 रुपये की गयी है.
इस संबंध में कार्मिक प्रशाासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है. सभी अधिकारी उक्त पद पर अक्टूबर 2023 में योगदान किए गये थे. प्रोन्नति सितंबर माह में ही हो गयी थी.
इनकी वेतन वृद्धि की गयी
- सत्यपाल, जिला एवं अपर न्यायाधीश, चतरा.
- धर्मेंद्र कुमार सिंह, जिला एवं अपर न्यायाधीश, दुमका.
- कुसुम कुमारी, जिला एवं अपर न्यायाधीश, रामगढ़.
- निरूपम कुमार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, गोड्डा.
- शैलेंद्र कुमार, अपर न्यायायुक्त रांची.
- सूरज प्रकाश ठाकुर, जिला एवं अपर सत्र, न्यायाधीश, चतरा.
- मिथिलेश कुमार सिंह, अपर न्यायायुक्त रांची.
- शेखर कुमार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, साहेबगंज.
- कुमारी वैशाली श्रीवास्तव, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, कोडरमा.
- लक्ष्मीकांत, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, गिरिडीह.
- ऋचा श्रीवास्तव, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, गोड्डा.
- सुनील दत्ता द्विवेदी, अपर न्यायायुक्त रांची.
- नीरज कुमार, अपर विधि परामर्शी, विधि विभाग रांची.




