Giridih

गिरिडीह के मधुबन में सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के प्रयासों से डोली मजदूरों के लिए हुई रैन बसेरा की व्यवस्था

Giridih: गिरिडीह में जैन समाज के विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल सम्मेद शिखर मधुबन में यात्रियों को ढोने वाले डोली मजदूरों को गुरुवार को राहत मिला. सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने डोली मजदूरों के रात्रि विश्राम के लिए रैन बसेरा उपलब्ध कराते हुए उसका उद्घाटन किया. इस दौरान सदर विधायक ने पीरटांड बीडीओ को मौके पर पांच रुपए में दाल-भात योजना शुरु करने का भी निर्देश दिया. इन व्यवस्थाओं को कराने के बाद सदर विधायक ने डोली मजदूरों के बीच करीब पांच सौ कंबलों का भी वितरण किया. सदर विधायक ने स्थानीय मुखिया और पीरटांड बीडीओ से रैन बसेरा के रखरखाव की व्यवस्था अपने स्तर से करने की भी बात कही ताकि इससे मजदूरों को कोई परेशानी नहीं हो.  इस दौरान विधायक के सुझाव पर डीसी ने एक अभियंता को मधुबन के रैनबसेरा में भेजा ताकि रैनबसेरा में बिजली-पानी की सारी व्यवस्था की जा सके.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह के दिल्ली पब्लिक स्कूल में सालाना खेल महोत्सव का आयोजन, छात्रों व अभिभावकों ने लिया भाग, विजेता खिलाड़ी हुए पुरस्कृत

Related Articles

Back to top button