
Jamshedpur: जमशेदपुर में रोटरी क्लब ने मानव सेवा के लिए एक नई पहल की है. संस्था ने शहर के विभिन्न इलाकों में पहुंचकर जरूरतमंदों के बीच खाने का कूपन बांटने के अभियान की शुरुआत की है. इस अभियान के तहत शहर के कई खाने के स्टाल्स के साथ टाई अप किया गया है और जरूरतमंदों को 30 रुपये का टोकन प्रदान किया जा रहा है .
यह खर्च रोटरी क्लब जमशेदपुर वेस्ट के द्वारा वहन किया जा रहा है. तमाम जरूरतमंद इस कूपन के माध्यम से संबंधित स्टाल में खाना खा सकते हैं. क्लब के सदस्यों ने कहा कि जिन्हें भोजन उपलब्ध नहीं होता है उन्हें भोजन उपलब्ध करवाने के लिए इस अभियान की शुरुआत की गई है ताकि कोई भी जरूरतमंद भूखा नहीं रहे.
ये भी पढ़ें- Skill Development: कौशल विकास के कई पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए करें आवेदन, ये रही पूरी जानकारी




