Crime NewsINTERVIEWSJamshedpurSaraikela

सरायकेला: ब्राउन शुगर की अब ऑन कॉल डिलीवरी मह‍िलाएं कर रहीं एसपी साहब ! जानि‍ए वार्ड पार्षद की सूचना पर क्‍या रहा र‍िएक्‍शन

Jamshedpur: सरायकेला-खरसावां के एसपी आनंद प्रकाश बुधवार को आदित्यपुर के जियाडा स्थित कैंप कार्यालय पहुंचे जहां फरियादियों की समस्याओं को सुना और मौजूद थाना प्रभारी को फरियादियों की हसमस्याओं के निदान के निर्देश दिए. एसपी ने बताया कि ज्यादातर मामले घरेलू हिंसा और जमीन विवाद के आए, जिसे सूचीबद्ध करते हुए थाना प्रभारी को निदान का निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि उनका जनता दरबार जारी रहेगा.

उन्होंने क्षेत्र के लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि अपराध पर नकेल कसने में जनता की भागीदारी महत्वपूर्ण होती है. जनभागीदारी से अपराध पर नकेल कसने का प्रयत्न किया जाएगा. मौके पर बतौर फरियादी वार्ड 17 की पार्षद नीतू शर्मा ने ज्ञापन सौंप ब्राउन शुगर कारोबार के नए ट्रेंड की जानकारी एसपी को दी. पार्षद ने बताया कि अब ब्राउन शुगर की डिलीवरी महिलाएं ऑन कॉल कर रही हैं और जयप्रकाश उद्यान उनका सेफ जोन बन रहा है. जिसपर एसपी ने थाना प्रभारी को तत्काल सख्‍त कदम उठाने का निर्देश दिया. एसपी ने सख्त लहजे में कहा कि किसी कीमत पर अपराधियों को पनपने नहीं दिया जाएगा. उन्होंने क्षेत्र में नियमित गश्ती बढ़ाने और क्षेत्र के खराब पड़े सीसीटीवी कैमरे को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया है.

जमशेदपुर में बढ़ते अपराध ने बढ़ा रखी है च‍िंंता

एसपी ने बताया कि पड़ोसी जिला मुख्‍यालय जमशेदपुर में जिस तरह से आपराधिक गिरोह सक्रिय हैं उसको ध्यान में रखते हुए आदित्यपुर में विशेष चौकसी बरती जाएगी. युवा टीएमसी नेता विशेष कुमार तांती उर्फ बाबू तांती ने भी टाइगर मोबाइल की संख्या बढ़ाए जाने की मांग की. एसपी ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही इसपर विचार- विमर्श किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-Skill Development: कौशल विकास के कई पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए करें आवेदन, ये रही पूरी जानकारी

Related Articles

Back to top button