
Ranchi: राष्ट्रीय लोक अदालत 2025 की समय-सारिणी आ गयी है. विधि विभाग झारखंड ने इसे सभी विभागों को भेज भी दिया है. पूरे वर्ष चार बार लोक अदालत लगाया जायेगा. 2025 में होने वाली प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत 8 मार्च, दूसरा लोक अदालत 10 मई, तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत 13 सितंबर व चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत 13 दिसंबर को आहूत होगा. ऐसे में विधि विभाग के पत्र के अनुसार झारखंड के उच्च न्यायलय में विचाराधीन ऐसे मामले जिनका निष्पादन लोक अदालत के माध्यम से किया जा सकता है, वैसे मामलों की पहचान शुरू की जा रही है.
सभी विभागों के अधिकारियों को कहा गया है पूरी सूची तैयार करके ऐसी मामलों की सूची सचिव, विधिक सेवा प्राधिकार को सौंपी जाये. पांच फरवरी तक पूरी जानकारी उपलब्घ कराने को कहा गया है, जिसे प्राथमिकता के अनुसार राष्ट्रीय लोक अदालत में रखा जायेगा.




