JamshedpurJharkhand

 560 दिन पैदल चलकर जमशेदपुर पहुंचे नागपुर के रोहन, साइबेरिया के ओमियोकॉम तक करेंगे पदयात्रा, ये है खास मकसद

Jamshedpur : भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला कार्यालय में रोहन अग्रवाल का स्वागत किया गया. महाराष्ट्र के नागपुर कमाटी निवासी युवक रोहन अग्रवाल 20 वर्ष की आयु में घर से 25 रुपये लेकर 25 अगस्त 2020 को वाराणसी में गंगा स्नान कर पदयात्रा पर निकले हैं. अपनी पदयात्रा में 560 दिन चलकर जमशेदपुर पहुंचे रोहन ने बताया कि पदयात्रा का मूल उद्देश्य गुरुकुल परंपरा से देशाटन का पालन था, जो पहले हर छात्र को करना पड़ता था. अब गुरुकुल की तो परंपरा नहीं है, पर मैं इसी परंपरा को देखते हुए 18 राज्यों से पदयात्रा कर जमशेदपुर पहुंचा हूं. उन्होंने करीब 50000 किलोमीटर पदयात्रा कर ली है.

वे प्लास्टिक के इस्तेमाल से होनेवाले दुष्प्रभाव के प्रति विभिन्न राज्यों में जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं. रोहन ने बताया कि हम सुबह जागने से लेकर रात को सोने तक अधिकांश जगह प्लास्टिक का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन प्रयोग करने के तरीके में बदलाव लाकर पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्परिणाम से बचाव कर सकते हैं. अगले तीन सालों में रोहन अन्य देशों के रास्तों से रूस के साइबेरिया के ओमियो कॉम जाएंगे, क्योंकि यह एक ऐसी जगह है, जहां का तापमान माइनस 72 डिग्री रहता है. यह पृथ्वी का सबसे ठंडा स्थान है. आज तक वहां कोई भारतीय नहीं पहुंच सका है. रोहन का लक्ष्य है कि वे वहां पहुंचने वाले पहले भारतीय नागरिक होंगे और वहां पर तिरंगा लहरा कर वापस लौटेंगे.
इन्‍होंने किया स्‍वागत

रोहन का स्वागत करने वालों में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, सुमित श्रीवास्तव, प्रकाश दुबे, अमित सिंह, शशांक शेखर, सुमित कुमार, अभिषेक दे, मोंटी अग्रवाल, बिशु सिंह, मुकेश कुमार, द्विपल विश्वास, लोकनाथ त्रिपाठी, अविनाश मोहंती आदि शामिल थे.

ये भी पढ़ें- 399 बार आंदोलन के बाद भी धरातल पर नहीं उतरी बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना, अब आरपार की लड़ाई का ऐलान

Related Articles

Back to top button