GiridihJharkhand

20 से गिरिडीह में कांग्रेस का चिंतन शिविर, विस्थापन, रोजगार और आरक्षण पर होगी चर्चा

राहुल गांधी भी नेताओं संग करेंगे वर्चुअल बैठक

Ranchi : प्रदेश कांग्रेस की टीम 20 फरवरी को पारसनाथ (गिरिडीह) में बैठेगी. तीन दिनों तक चिंतन शिविर चलेगा. इसमें संगठन को दुरुस्त करने, विस्थापन और रोजगार का विषय भी केंद्र में रहेगा. प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन ने बताया कि पार्टी के लिए चिंतन शिविर काफी अहम है. शिविर में झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय व सह प्रभारी उमंग सिंघार भी मौजूद रहेंगे. इस दौरान नये कप्तान राजेश ठाकुर की अगुवायी में पार्टी भविष्य के लिये अपने कार्यक्रमों को मूर्तरूप देने के लिये मंथन करेगी.

इसे भी पढ़ें:1932 के खतियान पर नियोजन और स्थानीय नीति पर राजद तैयार नहीं, भोजपुरी-मगही पर विवाद को बताया गैरजरूरी 

राहुल गांधी भी देंगे सुझावः

राजीव रंजन के मुताबिक चिंतन शिविर के दौरान पार्टी के शीर्ष नेता और सांसद राहुल गांधी भी प्रदेश के नेताओं संग वर्चुअल बैठक करेंगे. राज्य में संगठन को और मजबूत करने समेत दूसरे विषयों पर भी अपना मार्गदर्शन देंगे.

पार्टी लगातार विस्थापन के मुद्दे पर चिंता जताती रही है, इसके लिए राज्य में एक आयोग के गठन का भी विचार रखती आयी है. शिविर इसके ऊपर गंभीरता से बात करने की उम्मीद है. सरकार को दो साल हो गये ऐसे में अब युवाओं के लिये रोजगार, आरक्षण, पलायन जैसे विषयों पर भी मंथन होगा.

बताया जा रहा है कि चिंतन शिविर के दौरान निर्धारित विषयों के अलावा पार्टी बोर्ड, निगम और आयोग के अब तक गठन नहीं होने पर भी विचार विमर्श करेगी. इसे लेकर पार्टी विधायकों और नेताओं ने लगातार नाराजगी दिखती रही है.

इसे भी पढ़ें:तसलीमा ने हिजाब को बताया उत्पीड़न का प्रतीक, कहा- ‘ये तब सही था जब महिलाएं Sex Objects थीं ‘

विधायक दल के नेता और मंत्री आलमगीर आलम के सामने भी पार्टी के कई विधायक इस संबंध में अपनी बात रखते आये हैं.

वे बार-बार कह रहे हैं कि बोर्ड निगम के गठन में विलंब होने से पार्टी कार्यकर्तांओं में नाराजगी है. अपनी ही सरकार में उन्हें सम्मान नहीं मिल पा रहा है, इस जल्द फैसला हो.

इसे भी पढ़ें:अगर पत्नी़ जिद पर अड़े और अभद्र व्यवहार करे तो पति उसके साथ 3 दिन तक न सोएं; ना माने तो करें पिटाई : महिला मंत्री

Related Articles

Back to top button