
- तत्कालीन नगर विकास मंत्री सीपी सिंह के पांच वर्ष के कार्यकाल में नहीं सुधरी बड़ा तालाब की स्थिति
- बड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण के दूसरे फेज के लिए 7.46 करोड़ रुपये की मिल चुकी है प्रशासनिक स्वीकृति
Ranchi : राजधानी के बड़ा तालाब (विवेकानंद सरोवर) में लगी विवेकानंद की विशालकाय प्रतिमा के आसपास के सौंदर्यीकरण का काम एक साल के बाद भी अधूरा है.
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 12 जनवरी 2019 इस प्रतिमा का उद्घाटन कर कहा था कि अगले दो से तीन माह में स्थल को आम जनता के लिए खोल दिया जायेगा. लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री का वायदा पूरी तरह से फेल साबित हुआ है.
इससे नाराज होकर बीजेपी के रांची के सांसद संजय सेठ अब स्थल के सौंदर्यीकरण काम ससमय पूरा नहीं होने से नाराज हो गये हैं. उन्होंने अधूरे कार्य के लिए जिम्मेदार दोषियों को चिह्नित कर उन पर कार्रवाई करने की मांग नगर विकास सचिव से की है.
बताया जा रहा है कि तत्कालीन नगर विकास मंत्री सीपी सिंह के पांच वर्ष के कार्यकाल में बड़ा तालाब की स्थिति में सुधार नहीं देखने को मिला है. ऐसा इसलिए क्योंकि बड़ा तालाब के चारों ओर सौंदर्यीकरण का काम भी अधूरा है. यह स्थिति तब है जब सौंदर्यीकरण के काम के दूसरे फेज के लिए 7.46 करोड़ राशि की प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है.
इसे भी पढ़ें – #MomentumJharkhand: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, राजबाला वर्मा समेत कई अधिकारियों के खिलाफ एसीबी में शिकायत
एक साल बीतने को है, काम अब भी अधूरा
बीते वर्ष 12 मई को तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने स्वामी विवेकांनद की प्रतिमा का उद्घाटन किया था. एक साल बीतने को है, अभी तक प्रतिमा के आसपास के सौंदर्यीकरण का काम जारी है. काम कर रहे पर्यटन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 12 जनवरी 2020 तक काम पूरा करने का टारगेट था. लेकिन स्थल के चारों ओर विद्युत व्यवस्था लगाने का काम अब भी चल रहा है. उनका कहना है कि अगले दो से तीन माह में काम पूरा हो जायेगा.
सांसद ने उठाया सवाल, कहा- दोषियों पर हो कार्रवाई
सौंदर्यीकरण के काम पर नाराजगी जताते हुए सांसद संजय सेठ ने चिंता जतायी है. विभागीय सचिव को लिखे पत्र में कहा कि 30 सितम्बर 2019 तक तालाब के सौंदर्यीकरण का काम पूरा करना था. बाद में तिथि बढ़ा कर 31 दिसम्बर कर दी गयी. बावजूद काम अब भी पूरा नहीं हो सका है. उन्होंने इसके लिए दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है.
इसे भी पढ़ें – #Economy : भाजपा ने भी अर्थव्यवस्था पर मंथन किया, निर्मला सीतारमण ने भाजपा नेताओं से बजट पर चर्चा की
प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद भी तालाब के सौंदर्यीकरण का काम पूरा नहीं
नगर विकास विभाग के द्वारा तालाब के सौंदर्यीयरण योजना फेज – II के लिए 7 करोड़ 46 लाख 33 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी थी. यह स्वीकृति बीते वर्ष अक्टूबर माह में मिली थी.
वित्तीय वर्ष 2019-20 और उसके बाद के लिए जारी इस राशि का उपयोग ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सिवरेज एवं ड्रेनेज जैसे कामों के लिए किया जाना है. पहले फेज का काम पूरा होने की बात कही जा रही है. इसके बावजूद तालाब की स्थिति किसी से छिपी नहीं है. सौंदर्यीकरण का काम अभी तक अधूरा है.
इसे भी पढ़ें – #West_Bengal_Assembly में माकपा-कांग्रेस के सदस्यों का हंगामा, ममता नाराज, सोनिया की बैठक से दूर रहेंगी




437323 336455Which is some inspirational stuff. Never knew that opinions might be this varied. Thank you for all the enthusiasm to give such useful information here. 26904