West Bengal

#West_Bengal_Assembly में माकपा-कांग्रेस के सदस्यों का हंगामा, ममता नाराज, सोनिया की बैठक से दूर रहेंगी

Kolkata :  पश्चिम बंगाल विधानसभा के विशेष सत्र में गुरुवार को माकपा और कांग्रेस के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया. इससे नाराज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, वह 13 जनवरी को  दिल्ली में सोनिया गांधी की  महाविपक्षी बैठक का बहिष्कार करेंगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि माकपा और कांग्रेस के लोग गुंडागर्दी कर रहे हैं.

अब इनके साथ कोई भी साझा आंदोलन नहीं करूंगी. वह 13 जनवरी को सोनिया गांधी की बैठक में शामिल नहीं होंगी.  संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए), एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी.

माकपा और कांग्रेस के सदस्य लगातार हंगामा करते रहे

ममता के भाषण के दौरान माकपा और कांग्रेस के सदस्य लगातार हंगामा करते रहे. माकपा विधायक दल के नेता सुजन चक्रवर्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री आप कौन होती हैं यह तय करने वाली कि कौन किस तरह से आंदोलन करेगा? हड़ताल वाले दिन आपकी पुलिस ने हिंसा की थी.

इसे भी पढ़ें : #NirbhayaCase: फांसी से बचने के लिए नया ड्रामा, दोषी विनय ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की क्यूरेटिव पिटीशन

माकपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आगजनी की

जान लें कि कुछ दिन पहले ममता ने आह्वान किया था कि CAA और NRC के प्रस्तावित क्रियान्वयन के खिलाफ माकपा-कांग्रेस के साथ मिलकर आंदोलन करना चाहती हैं. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता अब्दुल मन्नान ने इसका स्वागत किया था.

इसके बाद माकपा के बोल भी ममता के प्रति नरम पड़ गये थे. इस बीच बुधवार को बंद के दौरान सड़कों पर जिस तरह से माकपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़, आगजनी और हिंसा की है, उसे लेकर ममता नाराज हैं. उन्होंने इसकी कड़ी निंदा की है.

इसे भी पढ़ें : #PMModis_Meeting_With_Economists, बजट पूर्व आर्थिक वृद्धि को गति देने की कवायद

ममता ने की शरद पवार से बात

ममता बनर्जी ने एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार से फोन पर बात की है. उन्होंने भारत बंद के दौरान माकपा और कांग्रेस द्वारा राज्य के विभिन्न हिस्सों में की गयी हिंसा के बारे में चर्चा की. ममता ने कहा, कांग्रेस और माकपा राज्य में अराजक माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

वे दिल्ली में उनका साथ चाहते हैं लेकिन बंगाल में उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं. यह स्वीकार्य नहीं है. वह 13 जनवरी को सोनिया गांधी की बैठक में नहीं जायेंगी. कहा जा रहा है कि पवार ने ममता को मनाने की कोशिश की है.

इसे भी पढ़ें : #CAA_NRC : सरकार विरोधी विपक्षी दलों की एकजुटता टूट रही है! ममता का विपक्षी दलों की मीटिंग से दूर रहने का फैसला

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button