
Ramgarh: त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के प्रथम चरण के चुनाव के तहत शनिवार को रामगढ़, दुलमी एवं गोला प्रखंड में मतदान संपन्न हुआ. इसी क्रम में रविवार को रामगढ़ जिले के लिए प्रतिनियुक्त सामान्य प्रेक्षक जय किशोर प्रसाद, निर्वाची पदाधिकारी पंचायत समिति सदस्य दुलमी, रामगढ़ एवं चितरपुर सह अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन सहित अन्य संबंधित क्षेत्रों के निर्वाची पदाधिकारियों, प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पीठासीन पदाधिकारियों की डायरी की स्क्रूटनी का कार्य किया गया.
इसे भी पढ़ें :PANCHAYAT ELECTION : 8 जिलों में होगा पुनर्मतदान, जानें किन सेंटरों पर फिर से पड़ेंगे वोट
प्रथम चरण के चुनाव के उपरांत 17 मई को होने वाले मतगणना के मद्देनजर रविवार को जिला समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में सामान्य प्रेक्षक जय किशोर प्रसाद व वरीय पदाधिकारी कार्मिक कोषांग सह उप विकास आयुक्त नागेन्द्र कुमार सिन्हा की उपस्थिति में मतगणना पर्यवेक्षकों एवं मतगणना सहायकों का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया. इस दौरान उप निर्वाचन पदधिकारी (पंचायत) सह जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे.





