Fashion/Film/T.VJamshedpur

रघुवर दास बने टूइलाडुंगरी सीपी कबीर क्लब का मुख्य संरक्षक

Jamshedpur : गोलमुरी के  टूइलाडुंगरी सीपी कबीर क्लब का चुनाव सोमवार को संपन्न हो गया. इसका मुख्य संरक्षक राज्य के पूर्व सीएम रघुवर दास को बनाया गया. चुनाव का आयोजन में पर्यवेक्षक के रूप में सीपी समिति मध्य विद्यालय के अध्यक्ष दिनेश कुमार की देख-रेख में हुआ. इस दौरान कबीर क्लब के सदस्यों ने सर्वसम्मति से मनमोहन लाल को अध्यक्ष मनोनीत किया. अध्यक्ष ने कहा कि समाज के बुजुर्गों की ओर से स्थापित यह संस्था के माध्यम से कबीर के बताए हुए मार्ग को आगे बढ़ाने तथा सामाजिक संरचना को मजबूत करने का प्रयास करेंगे. महामंत्री चंद्रिका प्रसाद को मनोनीत किया गया. इसके बाद नवनियुक्त अध्यक्ष व महामंत्री ने क्लब के कार्यकारिणी का विस्तार किया.

ये है नई कार्यकारिणी

संरक्षक के रूप में विश्वनाथ कौशल, चयन सिंह साहू, उपाध्यक्ष चरण कुमार साहू, मनीलाल साहू, राम प्रकाश साहू, सह सचिव अजय कुमार साहू, रेमन कुमार, उपसचिव  संतोष कुमार साहू, टीका राम साहू, सलाहकार  दिनेश कुमार, श्यामलाल हिरवानी, लक्ष्मी नारायण साहू, बहार लाल साहू  को मनोनीत किया गया. इसके अलावे  कार्यकारिणी सदस्य में सोमाराम, जितेंद्र कुमार, कुंजन प्रसाद, महावीर प्रसाद, कामता प्रसाद, रामप्यारे, ईश्वर प्रसाद, कामेश्वर साहू ,चेतन दास, नारायण साहू,  मदन कुमार को शामिल किया गया. ऑडिटर  के रूप  में संतोष कुमार, कोषाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद को चुना गया.

इसे भी पढ़ें-हेमंत सोरेन ने अमित शाह से मिलकर सरना धर्म कोड का मामला क्यों नहीं उठाया : सालखन

 

 

Related Articles

Back to top button