
Koderma: रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से कोडरमा के युवक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार कोडरमा दूधीमाटी निवासी अमित कुमार (42, पिता अजय ठाकुर) क्षिप्रा एक्सप्रेस 22912 से कोलकाता से कोडरमा आ रहा था.
गाड़ी के एसी कोच से उतरने के दौरान फिसल कर प्लेटफार्म के नीचे गिर जाने से वह ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद मृतक के भाई सुमित कुमार ने आकर शिनाख्त की जिसके बाद शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. मृतक गोल्डी मशाला कंपनी में काम करता था और क्षिप्रा एक्स गाड़ी से लौट रहा था.




