JamshedpurJharkhand

#JMM नेता दुलाल भुईयां मारवाड़ी समाज पर बोल कर फंसे,  डीसी से कार्रवाई का आग्रह, कोर्ट जाने की तैयारी

Jamsedpur : झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और जेएमएम नेता दुलाल भुईयां मारवाड़ी समाज के खिलाफ बोल कर फंस गये हैं. मारवाड़ी समाज ने शुक्रवार को गांधी मैदान में दिये उनके बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है. इसके विरोध में समाज के प्रतिनिधिमंडल   ने डीसी रविशंकर शुक्ला से मुलाकात कर उनसे शिकायत की .

साथ ही उचित कार्रवाई का आग्रह किया. समाज के साथ आये चेंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष मोहन लाल अग्रवाल ने कहा कि दुलाल भुईयां, पर खुद भ्रष्टाचार के कई आरोप हैं. यहां तक कि आय से अधिक संपत्ति मामले में उनकी जांच सीबीआई कर रही है . कहा कि उनको कोई हक नहीं बनता कि  मारवाड़ी समाज को भ्रष्ट बता दें.

इसे भी पढ़ें :  हाथ से सत्ता जाते ही केंद्र की मोदी सरकार ने झारखंड समेत 4 राज्यों के 6 कोल ब्लॉक आवंटन रद्द किये

बयान से मारवाड़ी  समाज में आक्रोश 

उनके बयान से मारवाड़ी  समाज में आक्रोश है. अग्रवाल ने दावा करते हुए कहा कि  देश और राज्य के विकास के लिए मारवाड़ी समाज हर साल सबसे ज्यादा टैक्स जमा करता है. दुलाल भुईयां को बयान देने से पहले इन सब पहलुओं पर गौर करना चाहिए. समाज ने स्पष्ट लहजे में कहा कि दुलाल भुईया के आपत्तिजनक बयान से पूरे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं. अभी समाज ने उपायुक्त से शिकायत की है,  लेकिन उनकी तैयारी कोर्ट जाने की भी है.

मोहन लाल अग्रवाल ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह के बाद राज्य के नये मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी समय मांगा गया है. समय मिलते ही उनके पास भी समाज के लोग इस शिकायत कै साथ मिलने जायेंगे. अध्यक्ष मोहन लाल ने कहा कि कुछ वर्ष पहले राज्य के मुख्यमंत्री रहे रघुवर दास ने भी आपत्तिजनक बयान देते हुए कहा था कि  मारवाड़ी समाज पैसे निकालें,  अन्यथा उनके यहां भी छापेमारी होगी.  इसका परिणाम रघुवर दास भुगत चुके हैं और अब दुलाल भुईंयां की बारी है.

इसे भी पढ़ें : #Palamu: चुनाव नामांकन रद्द होने से आक्रोशित युवक ने ताला तोड़ कर एसडीओ ऑफिस में लगायी आग, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

क्या कहा था दुलाल भुईयां ने

शुक्रवार को मानगो गांधी मैदान में सीएए और एनआरसी के विरोध में की गयी जनसभा में पूर्व सांसद पप्पू यादव के साथ झारखंड के पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां भी हिस्सा लेने पहुंचे थे. दुलाल भुईयां ने अपने भाषण के दौरान कहा कि  पीएम नरेंद्र मोदी ने सीबीआई को छापा मारने के लिए मेरे घर भेजा,  लेकिन उनको हंड़िय़ा के अलावा कुछ नहीं मिला.  हमारी संस्कृति में हंड़िया ही लोगों के घरों को हिस्सा है और घर में तो वही मिलेगा. इसी को आगे बढ़ाते हुए दुलाल भुईयां ने कहा की छापा मारना है तो मारवाड़ियों के यहां मारो पैसा तो वहां मिलेगा. टैक्स चोरी, हेरा-फेरी करना तो मारवाड़ी का काम है. दलित के घर में क्या मिलेगा.

इसे भी पढ़ें : शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारियां पूरीं, 2000 जवान किये गये हैं तैनात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button