Fashion/Film/T.V

प्रियंका चोपड़ा ‘काउब्वॉय निंजा वाइकिंग’ में क्रिस प्रैट के साथ दे सकती हैं दिखाई

Mumbai : अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की क्रिस प्रैट अभिनीत ‘‘काऊब्वॉय निंजा वाइकिंग’’ में मुख्य किरदार निभाने के लिए यूनिवर्सल पिक्चर्स के साथ बातचीत चल रही है. डेडलाइन की खबर के मुताबिक, यह फिल्म एजे लिबरमैन के इसी नाम वाले उपन्यास पर आधारित है. यह फिल्म एक मनोचिकित्सक डॉ. सेबेस्टियन घिसलेन द्वारा गठित खुफिया रोधी इकाई के ईद-गिर्द घूमती है जो कई व्यक्तित्व वाले एजेंटों का रूपांतरण करते हैं.

इसे भी पढ़ें- जॉन अब्राहम की फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला दर्ज

फिल्म का निर्देशन मैकलारेन करेंगे जो प्रमुख टीवी सीरीज जैसे कि ‘‘गेम्स ऑफ थ्रॉन्स’’, ‘‘वेस्टवर्ल्ड’’, ‘‘द लेफ्टओवर्स’’ और ‘‘द ब्रेकिंग बैड’’ के एपिसोड्स के निर्देशन लिए जाने जाते हैं. फिल्म की पटकथा डैन माजीयू, रयान एंगल, क्रेग माजिन, पॉल वर्निक और डेविड रीस ने लिखी है. हॉलीवुड में प्रियंका को ‘‘क्वांटिको’’ और ‘‘बेवॉच’’ में निभाई भूमिका के लिए जाना जाता है.

इसे भी पढ़ें- ‘टाईगर जिंदा है’ के बाद फिर साथ दिखेंगे सलमान-कैटरीना, ‘भारत’ में लेंगी प्रियंका की जगह

इसे भी पढ़ें- विद्युत जामवाल दुनिया के टॉप सिक्स मार्शल आर्ट एक्पर्ट्स में शामिल किये गये

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button