JharkhandPalamu

पलामू : सवारी गाड़ी पलटने से दो की मौत, पांच घायल

Palamu : पलामू जिलान्तर्गत पांकी थाना क्षेत्र के अतिनक्सल प्रभावित होटाई के बरदागा पुल के समीप सवारी गाड़ी पलटने से दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतकों में ब्रम्हदेव उरांव 30 एवं सुशील उरांव 40 का नाम शामिल है. घायलों में आदित्य उरांव 25 एवं बागेंदर उरांव का पैर टूट गया है. वहीं कमलेश उरांव के सर में गंभीर चोट आई है. आलावे कई लोगो की हल्की चोट आई है.

घायलों को अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका

प्राप्त जानकारी अनुसार आदिवासी समाज के लोग हरदी भात की रस्म अदा कर लातेहार जिले के मनिका थाना के ग्राम लाली से पाटन थाना के ग्राम अंगरा लौट रहे थे. इसी बीच यह घटना घटी. घटना लगभग 7 बजे शाम की बताई जाती है. समाचार लिखे जाने तक घायलों को अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका है. मृतकों के शव भी घटनास्थल पर ही पड़े हुए हैं. घटनास्थल पांकी प्रखंड मुख्यालय लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर है. सवारी गाड़ी का ड्राइवर मौके से फरार होने में सफल राह.

Related Articles

Back to top button