JharkhandRanchi

दीपक ने भाई के साथ मिलकर की पिता, मां, पत्नी दोनों बच्चों की हत्या, फिर खुद को लगायी फांसी : पोस्टमार्टम रिपोर्ट

Ranchi : रांची के कांके में झा परिवार के सात लोगों की मौत की गुत्थी पोस्टमार्टम के बाद सुलझती नजर आ रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह साफ हो गया है कि दीपक झा के पिता सच्चिनंद झा, दीपक की मां सोनी झा की मौत गले पर प्रेशर पड़ने से हुई है. बताते चलें कि सच्चिनंद झा और सोनी झा की लाश जमीन पर पड़ी मिली थी. उन दोनों की लाश किसी फंदे से नहीं झूल रही थी. इसका मतलब पुलिस का शक सही साबित हुआ. दीपक और रुपेश ने मिलकर अपने पिता और मां की हत्या की. वहीं दीपक की पत्नी सोनी झा की मौत भी गले पर दबाव पड़ने से हुई है. हालांकि गायत्री झा के शरीर में चाकू से वार के निशान भी पाए गए हैं. इससे यह साबित होता है कि सोनी के विरोध करने पर उसे पहले चाकू मारा गया. उसके बाद गला दबाकर उसे मौत की नींद सुला दी गयी.

इसे भी पढ़ें- रांची ‘सुसाइड’ कांड में पुलिस की थ्योरी- दीपक और उसके भाई ने पहले परिवार के पांच सदस्यों की हत्या…

बाप और चाचा ने मिलकर दिया दोनों मासूमों को जहर

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हुआ है कि दोनों बच्चों को जहर देकर मारा गया है. बेटी दृष्टि की मौत की पुष्टि जहर दिए जाने से हुई. वहीं बीमार चल रहे बेटे की मौत भी जहर से हुई है. इन दोनों के अलावा किसी और के शरीर से जहर की जरा भी मात्रा बरामद नहीं की गयी. इससे यह साफ है कि जहर सिर्फ दोनों बच्चों को ही दिया गया था. बाकी सबकी हत्या गला दबाकर रुपेश और दीपक झा ने की.

इसे भी पढ़ें- दर्दनाकः आर्थिक तंगी ने ली एक परिवार की जान ! रांची में परिवार के सात लोगों ने की खुदकुशी

शव लेने चार बजे तक नहीं आए थे कोई परिजन

एक ही परिवार के सात लोगों की मौत के बाद सभी शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स लगा गया था. मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण सभी का पोस्टमार्टम रात नौ बजे से लेकर दो बजे तक किया गया. पोस्टमार्टम कर रहे डॉक्टरों की टीम में विभागाध्यक्ष फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के तुलसी महतो के साथ डॉ शिवेंदु, डॉक्टर आनंद, डॉ मिताली, डॉक्टर राजीव के साथ सर्जरी गायनो और मेडिसिन के डॉक्टर मौजूद थे. पोस्टमार्टम के बाद सभी के शव पोस्टमार्टम विभाग के मुर्दाघर में पड़े हैं. चार बजे तक शव को लेने कोई परिजन नहीं पहुंचा था.

इसे भी पढ़ें- कांके में सामूहिक आत्महत्या का मामला काफी दुखद : झाविमो

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button