Jharkhand Vidhansabha Election

भाजपा के प्रचार वाहन में लगे पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और सीएम रघुवर दास के पोस्टर फाड़े, वाहन पर पत्थरबाजी

Dhanbad : जोरापोखर थाना की बरारी बस्ती में गुरुवार को भाजपा के प्रचार वाहन में लगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और सीएम रघुवर दास के पोस्टर फाड़ दिये गये और वाहन के ऊपर पत्थरबाजी भी की. घटना बरारी मस्जिद हाई स्कूल के समीप की है.

देखें वीडियो-

सूचना मिलते ही जोरापोखर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की. बताया जाता है कि इस घटना को असामाजिक तत्वों ने अंजाम दिया है लेकिन जनता मजदूर संघ के संयुक्त महामंत्री मनीष सिंह इसके लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. घटना के बाद मनीष सिंह अपने समर्थकों के साथ जोरापोखर थाना पहुंचे और इस मामले में कार्रवाई की मांग की.

इसे भी पढ़ें – #JharkhandElection: धनबाद में पीएम की चुनावी सभा, मोदी के निशाने पर रहें विरोधी लेकिन लोगों में नहीं दिखा उत्साह

भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश, दर्ज करायी शिकायत

इस घटना को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है. मामले की लिखित शिकायत जोरापोखर थाने में दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है. भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि पहले भी बरारी बस्ती में इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है.

भाजपा अब तक इसे नजरअंदाज करती रही है लेकिन अब पानी सिर के ऊपर से बह रहा है. इसलिए इस मामले में अब प्रशासन को कार्रवाई करनी होगी.

इसे भी पढ़ें – #AyodhyaVerdict  : Supreme Court ने अयोध्या  फैसले के खिलाफ दायर सभी पुनर्विचार याचिकाएं खारिज की

भाजपा समर्थकों को धमकाने का काम कर रहे हैं कांग्रेसी

मामले की जानकारी देते हुए मनीष सिंह ने बताया कि कांग्रेस के लोग भाजपा समर्थकों को घर-घर जाकर धमकाने का काम कर रहे हैं. उन्हें यह सब बंद करना चाहिए.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अगर अपनी हरकतों से बाज नहीं आती है तो उसे उसी की भाषा में जवाब दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि मुझे पुलिस प्रशासन पर पूरा भरोसा है. प्रशासन इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करे. अगर प्रशासन समय पर कोई कदम नहीं उठाता है तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी.

इसे भी पढ़ें – पिपरवार में लापता हुए तीन बच्चों में से एक बच्ची का मिला शव, दुष्कर्म की आशंका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button