
Chatra: पिपरवार थाना क्षेत्र की टीएच कॉलोनी बचरा से लापता हुए तीन बच्चों में से एक बच्ची का गुरुवार को शव बरामद हुआ. ये बच्चे बुधवार की शाम से लापता थे. एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला है. वहीं एक और बच्ची भी घायलावस्था में बरामद की गयी. अस्पताल में उसकी भी मौत हो गयी.
देखें वीडियो-
प्रथम दृष्टया यह आशंका जतायी जा रही है कि दोनों बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा कि बच्चियों के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं. इस मामले में घटना का मुख्य आरोपी बच्ची के बगल का ही रहनेवाला बताया जा रहा है.
शव बरामद होने के बाद स्थानीय लोगों ने आक्रोशित होकर पिपरवार थाना का घेराव किया. बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में भी लिया है.
इसे भी पढ़ें – #JharkhandElection: तीन बजे तक राज्य 57.48% मतदान, 12 सीटों पर वोटिंग खत्म, 5 विस क्षेत्र में शाम 5 बजे तक मतदान
आक्रोशित लोगों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
लापता तीन बच्चों में से एक बच्ची का शव मिलने के बाद आक्रोशित ग्रामीण हिरासत में लिये गये आरोपियों को उनके हवाले करने की मांग कर रहे थे. साथ ही एक बच्ची मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गयी.
पिपरवार थाना प्रभारी ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन भीड़ गुस्से में आकर पुलिस के ऊपर पत्थरबाजी करने लगी. इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया.
इसे भी पढ़ें- #JharkhandElection: धनबाद में पीएम की चुनावी सभा, मोदी के निशाने पर रहें विरोधी लेकिन लोगों में नहीं दिखा उत्साह
क्या है मामला
मिली जानकारी के अनुसार पिपरवार थाना क्षेत्र के एलओ कॉलोनी की रहनेवाले तीन बच्चे लकड़ी चुनने जंगल गये थे और सभी बच्चे लापता हो गये थे. इसी दौरान गुरुवार को एक बच्ची का शव मिला और एक बच्चा घायल अवस्था में मिला. जंगल से घायल अवस्था में बरामद बच्चे के बयान पर पुलिस ने 4 युवकों को हिरासत में लिया है. किंतु अब भी मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई और आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है.
इसे भी पढ़ें – #AyodhyaVerdict : Supreme Court ने अयोध्या फैसले के खिलाफ दायर सभी पुनर्विचार याचिकाएं खारिज की



