DhanbadJharkhand

धनबाद में दारोगा-सिपाही ही अपराधियों के मददगार!

Dhanbad: धनबाद में दारोगा-सिपाही ही अपराधियों के मददगार बन बैठे हैं. वासेपुर गैंग्स के सदस्यों को भी दारोगा-सिपाही ही मदद पहुंचा रहे हैं. जी हां!  स्पेशल ब्रांच की एक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है. रिपोर्ट की एक प्रतिलिपि डीआइजी कार्यालय से जिला पुलिस को मिली है. जिसमें दारोगा व सिपाही पर वासेपुर गैंग्स के सदस्यों की मदद करने का आरोप लगाया गया है.

इसे भी पढ़ें – छोटे मामले मुख्यमंत्री जनसंवाद में पहुंचने पर भड़के सीएम, कहा- जिलास्तर पर मामलों को निपटाये डीसी

गंभीर आरोप लगे हैं

स्पेशल ब्रांच की एक रिपोर्ट में पुलिसकर्मियों के कारनामों का जिक्र किया गया है. रिपोर्ट में बैंक मोड़ थाने में पदस्थापित दारोगा सत्येंद्र कुमार पाल तथा उसी थाने के एक सिपाही अजीत कुमार के खिलाफ गंभीर आरोप लगे हैं.  रिपोर्ट में इस बात का भी उल्लेख है कि शहर की आपराधिक घटनाओं की जानकारी उपरोक्त दोनों पुलिसकर्मियों को पहले से भी रहती है, पर उस पर पर्दा डाला जाता है.

इसे भी पढ़ें – एडवोकेट जनरल से लीगल एडवाइस लेने के बाद देवघर पुलिस करेगी प्रदीप यादव पर कार्रवाई

जांच शुरू की जा चुकी है

इधर, स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के आलोक में एसएसपी किशोर कौशल ने दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच का आदेश दिया है. विभाग के एक सीनियर पदाधिकारी ने दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ गुपचुप तरीके से जांच भी शुरू की है. हालांकि दोनों के खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य अभी सीनियर पदाधिकारियों के हाथ नहीं लगे हैं, बावजूद विभाग इस मामले में गंभीर है और जांच जारी रखी गयी है.

इसे भी पढ़ें – बढ़ती मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर बोलीं वृंदा करातः राज्य को ‘लिंच-खंड’ के नाम से पुकारा जा रहा

Related Articles

Back to top button