
Dhanbad : प्रधानमंत्री आवास योजना के चार साल पूरे होने पर मंगलवार को धनबाद नगर निगम कार्यालय में एक समारोह का आयोजन किया गया. इसमें मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल और नगर आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप ने कार्यक्रम में मौजूद योजना के लाभुकों को कई नयी जानकारियां दीं.
नगर आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप ने कहा कि जिनके पास जमीन और कच्चा मकान है वैसे लोग प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उठा सकते हैं. उन्होंने ऐसे लोगों को सलाह दी कि वे नगर निगम में फॉर्म अप्लाय करें. उनकी जांच कर पक्के मकान के लिए चार किस्तों में पैसे भेजे जाएंगे.
इसे भी पढ़ें : सीएम रघुवर दास ने रिम्स का किया औचक निरीक्षण, इमरजेंसी में सुधार करने व मरीजों के लिए वेटिंग हॉल बनाने का दिया निर्देश
पांच हजार आवासों का निर्माण जारी
वहीं, मेयर चंदशेखर अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केंद्र सरकार और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हैं. इसमे केंद्र सरकार 1 लाख 50 हजार दे रही है जबकि राज्य सरकार 75 हजार रुपये दे रही हैं.
उन्होंने जानकारी दी कि फिलहाल धनबाद में पांच हजार आवासों पर कार्य चल रहा है जिसमें चार हजार आवास पर कार्य अंतिम चरण में है . तीन हजार आवास पूर्ण कर लिए गए है जिनके लाभुकों को तीसरी किस्त की रकम मिल चुकी है. 158 लाभुकों को चौथी किस्त की रकम मिल चुकी है. कुछ को अंतिम रकम नही मिली है जिन्हें एक दो दिनों में मिल जायेगी.
समारोह में 11 महिलाओं को आवास उद्घाटन के लिए नारियल भी भेंट किये गये.
इसे भी पढ़ें : बढ़ती मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर बोलीं वृंदा करातः राज्य को ‘लिंच-खंड’ के नाम से पुकारा जा रहा
500 एकड़ में बनेंगे सात हजार आवास
मेयर ने प्रधानमंत्री आवास योजना को धनबाद में और विस्तृत रूप देने की बात कही. उन्होंने कहा कि निगम और जरेडा मिलकर भूली में चार सौ से पांच सौ एकड़ बीसीसीएल की जमीन लेने पर बात चल रही है. इसमें लगभग सात हजार आवास बनाये जाएंगे.
इसे भी पढ़ें : सभी वार्डों में बने सामुदायिक भवन, पर बिजली, पानी, शौचालय बिना सब बेकार




