
Ranchi: पश्चिम बंगाल के अलग अलग हिस्सों में इन दिनों भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी आपदा बनी हुई है. सीएम ममता बनर्जी ने इस मामले में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से भी चर्चा की है. खासकर तेनुघाट (बोकारो) से छोड़े जा रहे पानी के कारण बंगाल में बाढ़ की स्थिति बनने की चर्चा की है. इस पर असम के सीएम हिमंता विस्वा सरमा ने तंज कसा है. सोशल मीडिया (एक्स) पर कहा है कि वे दीदी का सम्मान करते हैं. लेकिन वे उनकी इस धारणा को स्वीकार नहीं कर सकते कि झारखंड सरकार पश्चिम बंगाल में आई बाढ़ के लिए जिम्मेदार है. दोनों सरकारों को लोगों की कठिनाइयों को कम करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए. हर साल, अरुणाचल और भूटान पहाड़ियों से आने वाला पानी असम में बाढ़ का कारण बनता है. हालांकि, हम अरुणाचल सरकार या रॉयल भूटान सरकार को दोष नहीं देते क्योंकि हम समझते हैं कि पानी की कोई सीमा नहीं होती और यह स्वाभाविक रूप से नीचे की ओर बहता है.
क्या है ममता ने
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता ने एक्स के जरिए कहा है कि तेनुघाट से अचानक भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण बंगाल में बाढ़ की स्थिति बनी है. यह प्राकृतिक नहीं, मैन मेड संकट है. इस संदर्भ में झारखंड के सीएम हेमंत से उन्होंने बात भी की है. उन्होंने दक्षिण और उत्तर बंगाल के डीएम को बाढ़ की स्थिति पर सजग रहने को कहा है. वे खुद भी इन सारी परिस्थितियों पर नजर रख रही हैं.
इसे भी पढ़ें: कुख्यात मनीष सिंह गिरोह के दो गुर्गे मो. नदीम व मो. जियार को सोनारी पुलिस ने पकड़ा, अजय साव हत्याकांड के है आरोपी




