
Chaibasa : चाईबासा पुलिस नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. इसी क्रम में पुलिस ने नक्सलियों के मंसूबों को नाकाम किया है. नक्सलियों ने अभियान में शामिल जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए केन बम बिछाया था जिसके चाईबासा पुलिस ने सीआरपीएफ 197 बटालियन और कोबरा 209 जवानों के साथ मिलकर विनष्ट किया है. टीम ने मौके से एक .315 की एक बंदूक, 8 जिंदा गोली, एक कोडेक्स वायर और नक्सली बैनर बरामद किया है. चाईबासा पुलिस के अनुसार नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान में टोन्टो थाना अंतर्गत बांकी–लुइया के इलाकों में नक्सली गतिविधि देखी गई थी. अभियान के दौरान ही केन बम बरामद किया गया जिसे बीडीडीएस टीम द्वारा विनष्ट किया गया.




