
Mumbai: ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के फ़ाइनल में पहुंचने में नाकाम रही भारतीय टीम के प्रदर्शन की गाज सेलेक्शन कमेटी पर गिरी है. बीसीसीआई ने शुक्रवार को चेतन शर्मा के नेतृत्व वाली चार सदस्यीय सीनियर नेशनल सेलेक्शन कमेटी भंग कर दी है. समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, चेतन शर्मा के कार्यकाल में भारत 2021 के टी-20 वर्ल्ड कप के नॉक-आउट स्तर पर भी पहुंचने में नाकाम रहा था और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी टीम नाकाम रही थी.
इसे भी पढ़ें: Chaibasa : नक्सलियों की मंसूबों को पुलिस ने किया नाकाम, नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए केन बम विनष्ट




