
Giridih: गिरिडीह के देवरी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को 11 गोवंश लदे पिकअप वैन को जब्त करने में सफल रही. देवरी थाना पुलिस ने एसपी को मिले गुप्त सूचना पर यह कारवाई किया. वहीं दो गोवंश तस्करों को भी पुलिस ने दबोचा है. गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के भोजपुर निवासी राहुल यादव और मोहम्मद मोनू शामिल है। जानकारी के अनुसार एसपी को गुप्त सूचना मिली की एक पिकअप वैन में 9 गोवंश और दो बछड़े लोड कर बंगाल के रास्ते बंगलादेश भेजा जा रहा हैं और इसी सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर देवरी थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के क्रम में गोवंश लोड गाड़ी को जब्त किया। लेकिन गाड़ी के चालक और उपचालाक के पास कोई कागजात नही था. लिहाजा, दोनो को पुलिस ने जेल भेज दिया। वही जब्त गोवंश को पचम्बा गोशाला भेजा गया.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह: छेड़छाड़ करने पर हुई थी मनोज की हत्या, आरोपी दंपती गिरफ्तार




