JharkhandNEWSRanchi

नैतिक मतदान के संदेश वाली वीडियो सीरीज “संस्कारी मास्टर जी” का हुआ विमोचन

सोशल मीडिया पर छाया रहा हैशटैग #SanskariMasterJi

Ranchi: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने सोमवार को नैतिक मतदान (Ethical Voting) के संदेश वाली वीडियो सीरीज “संस्कारी मास्टर जी” का विमोचन किया.इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग आम जनता को एथिकल वोटिंग के लिए प्रेरित करने का कार्य कर रही है. आम नागरिक किसी प्रलोभन में आकर किसी को वोट न करें अपितु योग्य उम्मीदवार को स्वविवेक से वोट दें, इस उद्देश्य से आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए राज्य भर में एक सकारात्मक माहौल बनाने के लिए मुख्य निर्वाचन कार्यालय द्वारा वीडियो सीरीज “संस्कारी मास्टर जी” को रिलीज किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा बजट सत्र 2024: झारखंड सरकार पर 85,327 करोड़ का ऋण

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि विजय कुमार जो “भाभी जी घर पर है” धारावाहिक से लोगों के बीच संस्कारी मास्टर जी के रूप में सुप्रसिद्ध  हैं, के उस किरदार से प्रेरित होकर मुख्य निर्वाचन कार्यालय द्वारा संस्कारी मास्टरजी सीरीज का निर्माण किया गया है. इस वीडियो सीरीज के विभिन्न शॉर्ट वीडियोज में इथिकल वोटिंग के मुद्दे पर विशेष रूप से जोर दिया गया है. उन्होंने कहा कि इसे सोशल मीडिया पर सभी जिलों द्वारा प्रचारित प्रसारित तो किया ही जा रहा है इसके साथ-साथ पोस्टर-बैनर के माध्यम से भी इसका प्रचार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि संविधान में अमीर, गरीब सभी को किसी जातिय भेद भाव के बगैर वोट देने का समान अधिकार प्राप्त है. इस अधिकार का इस्तेमाल किसी प्रकार के प्रलोभन में आकर नहीं करना चाहिए.

इसे भी पढ़ें: ओरमांझी-गोला-जैनामोड़ एक्सप्रेस वे के साथ बन रहा सात मीटर चौड़ा सर्विस रोड भी, ग्रामीण कर सकेंगे उपयोग

संस्कारी मास्टरजी के वीडियो सीरीज को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मध्याह्न में सोशल मीडिया हैशटैग कैम्पेन #SanskariMasterJi भी चलाया गया जो सोसल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर पूरे दिन छाया रहा. इस अवसर पर “भाभी जी घर पर है” धारावाहिक के श्री विजय कुमार जी (संस्कारी मास्टर जी) ने मुख्य निर्वाचन कार्यालय को इस पुनीत कार्य करने का अवसर प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने बताया कि झारखण्ड में ही उनका जन्म हुआ यहीं से उन्होंने पढ़ाई की आज इस प्रदेश के लोगों को चुनाव के लिए जागरूक करने का अवसर प्राप्त हो रहा. यह उनके लिए गौरवान्वित होने का विषय है. इस दौरान श्री विजय सिंह के वयोवृद्ध पिता श्री जगदीश सिंह, माता श्रीमती मूरत देवी तथा बहन श्रीमती किरण देवी भी मौजूद थीं. उनके परिजनों को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती नेहा अरोड़ा, संयुक्त सचिव श्री सुबोध कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी मुख्यालय श्री संजय कुमार सहित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button