Bihar

PATNA: BJP विधायक विनय बिहारी और उनकी पत्नी पर लगा अपहरण का आरोप, मामला दर्ज

Patna: राजधानी पटना के अगम कुआं थाने में भाजपा विधायक विनय बिहारी और उनकी पत्नी चंचला बिहारी के खिलाफ कॉलेज छात्रा के अपहरण का मामला दर्ज किया गया है. थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार मामला बीते 9 फरवरी का है, जब थाना क्षेत्र के भूतनाथ रोड स्थित प्रोगेसिव कॉलोनी निवासी ब्रजेश कुमार और रेखा कुमारी की 25 वर्षीय बेटी रीमिशा राज कॉलेज ऑफ कॉमर्स परीक्षा देने के लिए गई हुई थी. लेकिन परीक्षा खत्म होने के बाद दोपहर दो बजे तक वह वापस नहीं लौटी.  रेखा कुमारी ने बताया कि उनकी बेटी का मोबाइल स्वीच ऑफ था. लगभग तीन बजे बेटी के नंबर से मैसेज आया और फोन पर बात करने की बात कही गई. जिस पर कॉल करने से बात सीधे लौरिया विधायक विनय बिहारी से हुई.

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक हिजाब विवाद: स्कूल खुले, हाईकोर्ट में आज फिर सुनवाई

विधायक ने  उस समय एक घंटे बाद बात करने के लिए कहा. एक घंटे के बाद कॉल करने पर विनय बिहारी ने बताया कि उनकी बेटी सुरक्षित है. आपको एसपी, डीएसपी जिसके पास जाना है, जाइए. लड़की राजीव सिंह के पास है. रेखा कुमारी ने बताया कि राजीव सिंह का घर महात्मा गांधी नगर है. जब हम वहां पहुंचे तो राजीव सिंह के माता पिता ने दूसरा मोबाइल नंबर दिया और कहा गया कि जो भी हुआ है, उसके बारे में विनय बिहारी और उनकी पत्नी चंचला बिहारी ही बेहतर बता सकती हैं.

इसे भी पढ़ें: बड़ी राहत, रोजाना मिलने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या 30 हजार के करीब पहुंची

थाने में अपनी शिकायत में रेखा कुमारी ने विधायक, उनकी पत्नी और उनके साले के खिलाफ शिकायत की है. जिसमें उन्होंने आशंका जाहिर की है कि बेटी के अपहरण के बाद उसके साथ गलत किया जा सकता है. मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज कर लिया है.

Related Articles

Back to top button