NEWS

कटिहार: सड़क हादसे में सार्जेंट मेजर समेत दो लोगों की मौत

Katihar: जिले में सड़क हादसे में एक सार्जेंट मेजर और उनके साले की देर रात मौत हो गई. मृत सार्जेंट का नाम संजय कुमार शर्मा बताया गया है, वह औरंगाबाद में पोस्टेड थे. वहीं उनके साले की पहचान मनीष शर्मा के रूप में हुआ है.

इसे भी पढ़ें: PATNA: BJP विधायक विनय बिहारी और उनकी पत्नी पर लगा अपहरण का आरोप, मामला दर्ज

बताया गया कि सार्जेंट मेजर अपने साले के साथ अपनी साली को देखने के लिए किशनगंज गए हुए थे. जहां से दोनों बाइक पर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान कटिहार के कुर्सेला थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर कबीर मठ के पास उनकी बाइक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी. घटना स्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि सड़क हादसे के बाद बाइक पर दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पीड़ित को इलाज के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुर्सेला ले जाया गया. अस्पताल पहुंचने पर जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

Related Articles

Back to top button