JharkhandRanchi

पार्टी ने श्रेष्ठ कार्यकर्ता को विधायक दल का नेता बनाया: ओमप्रकाश माथुर

Ranchi: भाजपा प्रदेश कार्यालय में बाबूलाल मरांडी को पार्टी विधायक दल का सर्व सम्मति से नेता चुना गया. इस अवसर पर विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर ने कहा कि बाबूलाल मरांडी विचार, मन और सिद्धांत से कभी बाहर नहीं गये थे. ये पार्टी के श्रेष्ठ कार्यकर्ता रहे. आज पार्टी ने इन्हें विधायक दल का नेता बनाया.

उन्होंने कहा कि पार्टी विधान सभा में इनके नेतृत्व में एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभायेगी. उन्होंने श्री मरांडी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व वर्षों से इन्हें घर वापस लाने का प्रयास कर रहा था. कार्यकर्ता जब दूर जाता है तो कष्ट होता है. भगवान ने मुझे इस अवसर को साकार करने का माध्यम बनाया. यह मेरे लिए व्यक्तिगत हर्ष की बात है.

उन्होंने कहा कि मरांडी जी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की भावनाओं का सम्मान किया है. बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में विधायक जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पुरजोर संघर्ष करेंगे.

इसे भी पढ़ें – झारखंड हाइकोर्ट का फैसला, बिहार के लोगों को राज्य में नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ

पार्टी के लिए तन, मन, धन समर्पित : बाबूलाल मरांडी

सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुने जाने पर पार्टी विधायकों का आभार प्रकट करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मैं सामान्य रूप से जनता के बीच घूम कर पार्टी की सेवा करना चाहता था. परंतु पार्टी ने जो मुझे दायित्व सौंपा है, मैं उसके प्रति हृदय से आभारी हूं. मैं सबके सहयोग से जिम्मेवारियों के निर्वहन में कोई कसर नहीं छोडूंगा. उन्होंने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के प्रति भी आभार प्रकट किया.

पार्टी के लिए सुखद दिन : अरुण सिंह

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और मुख्यालय प्रभारी सांसद अरुण सिंह ने बाबूलाल मरांडी को नेता चुने जाने पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आंतरिक लोकतंत्र पर चलती है. श्री मरांडी अनुभवी और संघर्षशील नेता हैं. झारखंड के कण-कण से इनका परिचय है. पार्टी इनके नेतृत्व में सदन से सड़क तक राज्य हित में जन विरोधी सरकार के खिलाफ संघर्ष करेगी.

इसे भी पढ़ें – ऑनलाइन म्यूटेशन, लगान, निबंधन, इंटीग्रेशन ऑफ डाटा के मामले में एनआइसी ने नहीं लागू की समिति की अनुशंसा

भाजपा के जनाधार को सींचेंगे मरांडी : मुरलीधर राव

भाजपा विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव ने कहा कि बाबूलाल मरांडी वर्षों तक स्वतंत्र घूमते रहे. अब पार्टी ने सदन से सड़क तक भाजपा को सींचने की महत्वपूर्ण भूमिका सौंपी है. उन्होंने कहा कि श्री मरांडी को पार्टी के उच्च मानकों के आधार पर सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया है. उन्होंने कहा कि पार्टी के विधायक टीम भावना से श्री मरांडी के नेतृत्व में कार्य करेंगे.

इसे भी पढ़ें – #JSLPS में अब नियुक्तियां सरकार के स्तर से कराने की तैयारी, पहले हुई नियुक्तियों की भी होगी जांच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button