Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur sucide : बीमारी से परेशान अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Jamshedpur : जमशेदपुर में सीतारामडेरा थाना अंतर्गत कल्याणनगर बी ब्लॉक निवासी 48 वर्षीय सपन दत्ता ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों को इसकी जानकारी सोमवार रात 10 बजे हुई. उन्होंने पड़ोसियों की मदद से सपन को फंदे से उतारा और तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया पर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. सपन भुईयांडीह दुर्गा पूजा मैदान के पास चाय नाश्ते की दुकान लगाकर जीवन यापन करता था. घर पर सपन के अलावा उसकी पत्नी, दो बेटे और एक बहु रहते है. घटना के वक्त घर पर कोई मौजूद नहीं था. परिजनों ने बताया कि सपन काफी दिन से बीमार चल रहा था. बीमारी के कारण वह हफ्ते भर से ठेले पर भी नही जा रहा था. रात को सभी काम से लौटे तो देखा की ऊपर वाले कमरे में सपन ने गमछे से फांसी लगा ली है.

ये भी पढ़े : Jamshedpur : शादी समारोह में पड़ोसी के घर गई दो महिलाएं छत से गिरकर घायल

Related Articles

Back to top button