Crime NewsGiridih

गिरिडीह के सरिया में अवैध संबंध के मामले में पेड़ से बांध कर महिला की हुई पिटाई, दो महिला समेत चार गिरफ्तार

Giridih: जिले के सरिया थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पेड़ से बांधकर महिला की पिटाई किए जाने के मामले में पुलिस ने दो सौतन समते चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गुरुवार को सरिया थाना में प्रेसवार्ता कर एसडीपीओ नाौशाद आलम ने बताया कि पीड़ित महिला के साथ क्रूरता करने वाले चारो आरोपी एक ही परिवार के हैं. चारों आरोपियों में सरिया के कोबडिया गांव निवासी श्रवण स्वर्णकार, विकास स्वर्णकार, रेखा देवी और मुन्नी देवी शामिल हैे. घटना को लेकर आवश्यक पूछताछ के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया. इस मामले में पुलिस ने 341/342/323/307/354बी/354सी/364/365/427/506/509/120बी/ भादवि और एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक स्कूटी, दो मोबाइल और वह कपड़ा भी बरामद किया, जिससे पीड़िता को पेड़ से बांधा गया था.
इसे भी पढ़ें: मणिपुर की तरह अब गिरिडीह में भी महिला के साथ हुई हैवानियत, पेड़ से बांध कर की गई क्रूरता में चार आरोपी गिरफ्तार

घटना के कारणों के संबंध में एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी विकास स्वर्णकार के बेटे श्रवण स्वर्णकार के साथ पीड़ित महिला का पिछले चार महीने से अवैध संबध था. इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई, तो श्रवण के परिवार वाले दोनो के संबध को तोड़ने के प्रयास में थे. श्रवण के पिता विकास स्वर्णकार खुद भी दो शादी किए हुए है. घरवाले श्रवण से इस बात को लेकर भी नाराज थे कि वह महिला को काफी पैसे देता था. इसके बाद विकास और उसकी दो बीबियों ने पूरा योजना बनाते हुए बुधवार की शाम श्रवण से पीड़िता को फोन कर कोबडिया गांव स्थित अपने घर बुलावाया और उसके आरोपी पिता और उसकी दोनों बीबीयों ने मिलकर श्रवण के साथ पीड़ित महिला को कोबडिया के जंगल में घसीट कर ले गए जहां चारों ने पहले पीड़िता को पेड़ से बांधा और उसके बाद उसके साथ जमकर मारपीट भी किया और वही छोड़कर फरार हो गए.

घटना के बाद आज सुबह जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसके बाद पीड़िता ने ही घटना में शामिल चारों आरोपियों के बारे में जानकारी दी. जिसके आधार पर पुलिस ने चारों को दबोचा. पुलिस के अनुसार चारों का इरादा पीड़ित महिला की पेड़ में बांधकर पिटाई करने और रात भर कोबडिया के जंगल में छोड़ देने से महिला खुद ही मर जाएगी. पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया है और घटना के संबंध में उसका बयान दर्ज किया है.पीड़िता की मेडिकल जांच कराने की भी तैयारी है.

 

Related Articles

Back to top button