Crime NewsPalamu

पलामू: कबाड़ दुकान पर बम फेंकने वाला बिहार का अपराधी गिरफ्तार

Palamu: जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के डाक बंगला परिसर में प्रभु साव के कबाड़ की दुकान पर बम फेंकने और फायरिंग में शामिल बिहार के अपराधी को विश्रामपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसके पास से दो देशी कट्टा, 8 एमएम की चार जिंदा गोली, एक 8 एमएम का खोखा एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिले के अंबा थाना क्षेत्र के बड़कागांव के रहने वाले राधेश्याम कुमार उर्फ श्याम पासवान पिता प्रमोद पासवान के रूप में हुई है.
इसे भी पढ़ें: पलामू: डूबने से मृत चार छात्राओं समेत छह बच्चों के परिजनों को मिलेंगे 4-4 लाख, उपायुक्त ने दी स्वीकृति

बताते चलें कि 15 जुलाई को प्रभु साव की कबाड़ दुकान में रात करीब 8.30 बजे सुतली बम फेंकने के बाद फायरिंग की गई थी. मामले में अनुसंधान किया जा रहा था. इसी क्रम में जानकारी हुई कि आरोपी आरीफ चूड़ीफरोश अन्य दो सहयोगियों के साथ आकर सुतली बम छोड़कर धमकी देते हुए फरार हो गया है.

विश्रामपुर के एसडीपीओ सुरजीत कुमार के नेतृत्व में छापामारी एवं अनुसंधान के दौरान तकनीकी साक्ष्य एवं गुप्तचर के माध्यम से राधेश्याम कुमार उर्फ श्याम पासवान को बिहार से गिरफ्तार किया गया. उसे लाकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना अपराध स्वीकार किया एवं बताया कि आरिफ चूड़ीफरोश एवं उसके एक अन्य सहयोगी मोटरसाइकिल से आकर घटना को अंजाम दिए थे और जाते समय एक राउंड फायरिंग भी की थी.

Related Articles

Back to top button