
Giridih: मणिपुर कांड की पुनरावृत्ति अब गिरिडीह में देखने को मिली है. फर्क सिर्फ इतना है मणिपुर में महिलाओं के हुई हैवानियत को अंजाम देने में कई लोग शामिल थे और उसे सरेआम सड़क पर घुमाया गया था लेकिन जिले के सरिया थाना क्षेत्र में बुधवार देर हुई इस घटना में एक महिला को अर्धनग्न कर उसे पेड़ से बांध कर उसकी पिटाई कर दी गई और उसे रातभर छोड़ दिया गया. इस घटना में हैरान करने वाली बात यह है कि इसमें दो महिलाएं भी शामिल है हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. बुधवार रात हुई इस घटना की जानकारी सरिया थाना पुलिस को आज गुरुवार सुबह मिली.
घटना की जानकारी मिलने के बाद जब तक सरिया थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, उससे पहले ही कई ग्रामीण मौके पर पहुंच चुके थे. इस घटना को लेकर एसडीपीओ नौशाद आलम ने कहा कि घटना के कारणों और इसमें शामिल लोगों की जांच की जा रही है. फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. वहीं थाना प्रभारी संतोष मौर्या ने कहा की मामले में दो युवक समेत चार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. हिरासत में लिए गए युवकों के नाम श्रवण और विकास है. वैसे पुलिस द्वारा पूछताछ किए के बाद भी फिलहाल यह स्पष्ट नही हो पाया है कि महिला के साथ हुई इस घटना का मुख्य कारण क्या था और क्यों उसे रात भर पेड़ से बांध कर क्यों छोड़ दिया गया.




