
Palamu : पलामू जिले के हरिहरगंज कंटेनमेंट जोन से दो और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है. दोनों अररुआ खुर्द के निवासी हैं. एक की उम्र 35 वर्ष है, जबकि दूसरे की 16 वर्ष. दोनों छोटा-मोटा कारोबार करते हैं. दोनों को इलाज के लिए पीएमसीएच स्थित डेडिकेटेड कोविड केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके साथ ही इस इलाके में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 12 हो गयी है. हालांकि अबतक इस क्षेत्र के छह मरीज ठीक भी हो चुके हैं.
इसे भी पढ़ें – झारखंड की 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी,148000 छात्र फर्स्ट और 124928 आये सेकेंड
विदित हो कि गत 2 जुलाई को हरिहरगंज से आठ मामले सामने आये थे. इसमें पांच स्वास्थ्यकर्मी और तीन आम नागरिक थे. इसके अगले दिन दो और मामले सामने आये. दो दिनों में 10 मामले सामने आने के बाद हरिहरगंज के सतगांवा, अररुआ खुर्द तथा महराजगंज रोड में तीन कंटेनमेंट जोन बनाये गये हैं. अबतक करीब 403 लोगों का स्वाब सैंपल जांच के लिए लिया जा चुका है.
दो दिन पहले 140 लोगों के लिए गये सैंपल की रिपोर्ट मंगलवार देर शाम आयी. इसमें दो कोरोना संक्रमित पाये गये. दोनों संक्रमित अररुआ खुर्द इलाके के हैं. बस्ती में मिले पॉजिटिव मरीज के बगल में एक स्वास्थ्यकर्मी और उसका पति पिछले दिनों पॉजिटिव पाया गया था.
इसे भी पढ़ें – Lockdown में छूट के बाद राज्य में बढ़े आर्थिक अपराध, 15 दिनों में 50 लाख की लूट
प्रशासन कर रहा जागरूक
इधर, बीडीओ हरिशंकर बारीक लगातार कंटेनमेंट जोन में माइक से अनाउंस कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि लोग बेवजह घरों से नहीं निकलें. लोगों से आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने, फेसमास्क, हैण्डवाश, सैनिटाइजर का प्रयोग करने के साथ ही सावधानी और सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है. कंटेनमेंट जोन में दंडाधिकारी जयप्रकाश सिंह, प्रशिक्षु एसआइ सुमित कुमार दास, सतीश उपाध्याय आदि तैनात हैं.
इसे भी पढ़ें – पलामू:20 साल बाद भी जलापूर्ति का ठोस निदान नहीं, वैध से डेढ़ गुणा अधिक अवैध कनेक्शनधारी




Your site is very helpful. Many thanks for sharing!
I am regular visitor, how are you everybody? This article posted at this web site is in fact pleasant.
I learn something new and challenging on blogs I stumbleupon everyday.
These are actually great ideas in concerning blogging.
Like!! Great article post.Really thank you! Really Cool.