
Saurav Singh
Ranchi: लाॅकडाउन में छूट मिलते ही झारखंड में आर्थिक अपराध बढ़ गये हैं. लॉकडाउन में छूट मिलते ही चोरी, गुंडागर्दी, लूट और मारपीट जैसी घटनाओं में इजाफा हुआ है. अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगती.
पिछले 15 दिनों में झारखंड में लूट की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है. इस दौरान अपराधियों ने लगभग 50 लाख रुपए लूट लिये. हालांकि लूट की कुछ घटनाओं का पुलिस ने उद्भेदन भी किया, लेकिन लूटे गये रुपयों की बरामदगी नहीं हो पायी है.
बेखौफ हुए अपराधी
हाल के दिनों में देखा जाए तो पूरे झारखंड में अपराधियों ने बेखौफ होकर लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है. जिस सरलता से लूट की घटना को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो जा रहे हैं, इससे साफ जाहिर होता है कि अपराधियों के मन में पुलिस प्रशासन का जरा भी खौफ नहीं है.
इसे भी पढ़ें- झारखंड की 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी,148000 छात्र फर्स्ट और 124928 आये सेकेंड
लॉकडाउन में छूट मिलते ही बढ़ी लूट की घटनाएं
लॉकडाउन में छूट मिलते ही लूट सहित कई आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है. लॉकडाउन के दौरान इसका पालन करवाने के लिए राज्य में बड़े पैमाने पर पुलिस बल की तैनाती की गयी थी.
जगह-जगह चेक नाका लगाकर वाहनों की जांच भी की जाती थी. लेकिन लॉकडाउन में छूट मिलते ही अपराधी इसका फायदा उठा रहे हैं और घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. वो बैंक या एटीएम ही नहीं आम जनता को भी निशाना बना रहे हैं और उनसे मोटी रकम लूट रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- CoronaUpdate : सीएम हाउस, प्रोजेक्ट भवन को किया गया सैनिटाइज, सीएम हेमंत बोले- आइसोलेशन में भी काम करता रहूंगा
लॉकडाउन में छूट मिलते ही बढ़ी लूट की घटनाएं
- 7 जुलाई: रांची के खलारी में बाइक सवार दो अपराधियों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 4.5 लाख लूटे.
- 7 जुलाई: रांची के सिल्ली थाने में पोस्टेड एएसआइ सुरेश ठाकुर से अपराधियों ने रिम्स परिसर में दो लाख रुपया लूट कर फरार हो गये.
- 5 जुलाई: बोकारो के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के बूढ़ाबांध जंगल मे अपराधियों ने खटाल संचालक प्रफुल्ल कुमार पर हमला कर 70 हजार रुपए लूट लिए.
- 6 जुलाई : धनबाद के तोपचांची जीटी रोड पर प्राइवेट कंपनी के एक कलेक्शन कर्मचारी को गोली मारकर दो लुटेरों ने साढ़े 17 लाख रुपये लूट लिए.
- 4 जुलाई: रामगढ़ में सीसीएल कर्मी की पत्नी सीमा शर्मा से बाइक सवार अपराधियों ने 1.58 लाख रुपये की छिनतई कर ली. यह घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र के थाना चौक के पास हुई.
- 27 जून: दुमका में आंध्रप्रदेश जा रहे मछली व्यवसायी से दिन दहाड़े अपराधियों ने 20 लाख रुपये लूट लिए.
- 25 जून : खूंटी के कर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत सावड़ा ग्राम के नजदीक रोलागुटू निवासी रणधीर सिंह से दो अज्ञात अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर 22500 रुपये व मोबाइल फोन लूट लिया.
- 11 जून: रांची के मांडर थाना क्षेत्र के टटकुंडों के पास हथियार के बल पर महिला से चार लाख रुपए लूट लिए गये थे.
इसे भी पढ़ें- झारखंड भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड बच्चों को देती है छात्रवृत्ति, 2019-20 में 18104 बच्चों को मिला लाभ





I love looking through a post that can make people think. Also, many thanks for permitting me to comment!
Thanks for fantastic info I was looking for this info for my mission.
I like the valuable information you provide in your articles.
I like the valuable information you provide in your articles.
Like!! Thank you for publishing this awesome article.