JharkhandPalamu

पलामू : शिक्षक ने नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म, ग्रामीणों ने घेरा थाना

Palamu :  शिक्षक और छात्र-छात्राओं का रिश्ता काफी विश्वास भरा होता है. लेकिन कभी-कभी ऐसी घटनाएं सामने आ जाती हैं, जिससे इस पर वर्षों से कायम भरोसा उठने लगता है. पलामू जिले में कुछ इसी तरह की घटना सामने आयी है. एक शिक्षक ने नाबालिग छात्रा को विश्वास में लेकर उसके साथ दुष्कर्म कर रिश्ते को शर्मसार कर दिया.

घटना के बाद स्थानीय लोग उग्र हो गये और शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए थाना का घेराव किया. इस सिलसिले में छात्रा के परिजनों ने नौडीहा बाजार थाना में कार्रवाई के लिए आवेदन भी दिया है. घटना के बाद से आरोपी शिक्षक फरार है.

शत प्रतिशत युवाओं को रोजगार नहीं दे पाया तो दूंगा बेरोजगारी भत्ताः हेमंत सोरेन

विश्वास में लेकर बनाये अनैतिक संबंध

छतरपुर के एसडीपीओ शंभू कुमार सिंह ने बताया कि खैरादोहर मध्य विद्यालय के पारा शिक्षक मिथिलेश यादव पर छात्रा ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि बुधवार को छात्रा अपने एक रिश्तेदार के घर जा रही थी. इसी दौरान रास्ते में शिक्षक मिथिलेश यादव उसे मिल गये. शिक्षक ने छात्रा को अपनी मोटरसाइकिल पर यह कहकर बैठा लिया कि उसे उसके रिश्तेदार के घर पहुंचा देंगे.

इसे भी पढ़ें- झारखंड में सरकारी वेकेंसी का नहीं भरना और उद्योग का विकास नहीं होना बेरोजगारी का बड़ा कारण

जांच के बाद होगी कार्रवाई : एसडीपीओ

छात्रा विश्वास में आकर शिक्षक की मोटरसाइकिल पर बैठ गयी.  छात्रा ने आरोप लगाया कि गांव से कुछ दूर जंगल में जाने पर शिक्षक द्वारा मोटरसाइकिल रोक दी गयी और जबरन पास की झाड़ी में उसे ले जाकर उसके साथ अनैतिक कार्य किया. एसडीपीओ ने बताया कि छात्रा के आरोपों पर जांच शुरू की गयी है. छात्रा की मेडिकल जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई होगी.

इसे भी पढ़ें – चार साल बाद भी खड़ा नहीं हो पाया बिजली कंपनियों का संगठनात्मक ढांचा, अफसरों और इंजीनियरों के पद नाम भी नहीं बदले

घेराव कर कार्रवाई की मांग

इधर, घटना की सूचना मिलने पर पीड़ित परिवार और गांव के लोग भड़क गये और पारा शिक्षक पर कार्रवाई की मांग को लेकर थाना का घेराव किया. इस सिलसिले में आवेदन दिया गया और कार्रवाई की अविलंब मांग की गयी.

Related Articles

Back to top button