
Palamu: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में एक छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया. आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
घटना के बाद लोगों ने जख्मी हालत में बच्ची को पाया. जिसके बाद उसे इलाज के लिए तुरंत हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. बच्ची की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेदिनीनगर पीएमसीएच में भर्ती कराया गया जहां बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है.
इसे भी पढ़ें- हाल स्टील सिटी बोकारो काः गंदगी से फैली महामारी तो जिम्मेदार कौन? सरकार, BJP MP-MLA, जिला प्रशासन या BSL
क्या है मामला
जानकारी के अनुसार घटना बुधवार की देर रात की है. बुधवार की शाम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी. इसी दौरान उसे टॉफी खिलाने के बहाने एक 25 वर्षीय युवक ने साइकिल पर बैठाया और फिर उसे पहाड़ की तरफ ले गया. जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया.
चिकित्सकों ने बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है. पीएमसीएम में सिविल सर्जन डा. जाॅन एफ कनेडी के देखरेख में बच्ची का इलाज शुरू किया गया. खून की कमी पर उसे ब्लड चढ़ाया गया.
इसे भी पढ़ें- #NirbhayaCase: फांसी से बचने के लिए नया ड्रामा, दोषी विनय ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की क्यूरेटिव पिटीशन
आरोपी गिरफ्तार
एसडीपीओ विजय कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बच्चन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले को लेकर पीड़ित के परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज करायी है.
हुसैनाबाद थाना प्रभारी ने बताया कि बच्ची के परिजन ताड़ी बेचते हैं. आशंका व्यक्त की जा रही है कि ताड़ी पीने के बाद उक्त युवक बच्ची को बहला कर ले गया होगा. चिकित्सकों के अनुसार अधिक खून बह जाने के कारण बच्ची की स्थिति गंभीर बनी हुई है.
इसे भी पढ़ें- CBI जज लोया मर्डर केस की दोबारा जांच करवा सकती है महाराष्ट्र सरकार, बढ़ सकती है अमित शाह की मुश्किलें
जपला-छतरपुर मार्ग को रखा गया जाम
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सुबह में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था. जपला-छतरपुर मार्ग को एक घंटे तक जाम रखा गया था.
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ और सड़क जाम हटाया गया था. वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.





399726 803822yourselfm as burning with excitement along accumulative concentrating. alter ego was rather apocalyptic by the mated ethical self went up to. Its punk up to closed ego dispirited. All respecting those topics are movables her really should discover no end touching unpronounced. Thanks so significantly! 36723