BiharLead News

किन्नरों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगी बिहार सरकार, रोजगार के लिए मिलेगी ट्रेनिंग

News Wing Desk: बिहार में महिलाओं को सशक्त करने के बाद नीतीश सरकार ने अब किन्नरों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है. इसकी शुरुआत पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने की. उन्होंने किन्नरों के लिए सरकारी विद्यालय में चलने वाले गौरव गृह में सिलाई, बुनाई, कंप्यूटर, नृत्य, संगीत सहित अन्य कई विधा में प्रशिक्षण की व्यवस्था की है.

दरअसल, पटना के खगौल स्थित राजकीयकृत गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में किन्नर समाज के लिए सरकार ने एक अच्छी पहल की है. पटना के जिलाधिकारी ने थर्ड जेंडर के प्रति असमानता की भावना को दूर करने, अन्य मानव की भांति सम्मान व गरिमापूर्ण जीवन जीने के लिए सरकारी सहयोग के तहत गौरव गृह का शुभारंभ किया है.

इसे भी पढ़ेःशेखपुरा में डीलर की मनमानी, खाते पर अंगूठा लगाकर नहीं दिया अनाज

डीएम ने कहा कि सरकार ने किन्नरों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए गौरव गृह का शुभारंभ किया गया है. इसका उद्देश्य व्यक्तित्व में रोजगार, हुनर, कौशल विकसित कर परंपरागत रोजगार से निजात दिलाना है, ताकि समाज में गरिमापूर्ण जीवन व्यतीत कर सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अस्थायी तौर पर विद्यालय परिसर में संस्था की शुरुआत की गई है. स्थायी जगह मिलते ही संस्था को स्थानांतरित कर दिया जायेगा.

उधर, संस्था की संचालिका रेशमा प्रसाद ने कहा कि संस्था के माध्यम से थर्ड जेंडर को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण दिया जाएगा. इससे आर्थिक रूप से सशक्तता आएगी. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में थर्ड जेंडर को टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें पर्याप्त संख्या में थर्ड जेंडर ने टीका लेने के बाद जिला प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया.

इसे भी पढ़ेःJharkhand News: स्वामित्व योजना के लिए जल्द होगा सर्वे ऑफ इंडिया से एमओयू

Related Articles

Back to top button