JamshedpurJharkhand

राज्यपाल रघुवर दास कर रहे पद का दुरुपयोगः अजय कुमार

Jamshedpur : जमशेदपुर पूर्वी से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी डॉ अजय कुमार ने ओड़िसा के राजयपाल रघुवर दास पर कई आरोप लगाए है. उन्होंने आरोप लगाया है कि राज्यपाल रघुवर दास अपने पद को धूमिल करते हुए गुप चुप तरीके से बूथों की मीटिंग कर रहें है, जो सरासर गलत है. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राज्यपाल रघुवर दास अपने अधिकारों का गलत उपयोग अपने निजी स्वार्थ के लिए कर रहे हैं, चुंकि उनकी बहु ही जमशेदपुर पूर्वी से प्रत्याशी हैं. उन्होंने कहा कि राज्यपाल रघुवर दास पूजा-त्योहारों के नाम पर कार्यकर्ता मीटिंग कर रहे हैं और उसे मिलन समारोह का नाम दे रहे हैं. साथ ही कहा कि अगर उनमें हिम्मत है तो अपने राज्यपाल पद से इस्तीफा देकर चुनावी मैदान में खुल कर सामने आयें.

Related Articles

Back to top button