JharkhandPalamu

Palamu : लाल जोड़े में रेल पटरी पर मिली युवती की लाश, घटनास्थल पर बिखरा पड़ा था सिंदूर

Palamu : डालटनगंज और कजरी रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे पटरी से सोमवार को एक युवती का शव लाल जोड़े में बरामद किया गया. जिस जगह पर युवती का शव मिला, वहां सिंदूर बिखरा पड़ा था. युवती के चेहरे पर भी सिंदूर लगा हुआ था. रेल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल भेज दिया है. साथ ही मामले की छानबीन में जुटी है.

पलामू जिले के पंडवा थाना क्षेत्र में रेलवे पटरी के बीच एक युवती का शव बरामद किया गया. युवती लाल जोड़े में थी और घटनास्थल के पास सिंदूर बिखरा पड़ा मिला. घटना कजरी मध्य विद्यालय से सटे डाउन रेलवे ट्रैक पोल संख्या 395/2 की है. युवती ने आत्महत्या की या फिर यह हत्या है, पुलिस जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें – बिहार विस में गूंजा सुशांत केस में CBI जांच की मांग, विधायक नीरज के समर्थन में उतरे तेजस्वी  

घर पर अकेली थी युवती

युवती की पहचान सोनाली कुमारी (18) के रूप में की गयी है. सोनाली अविवाहित थी और रविवार की रात घर में अकेली ही थी. उसके पिता तरहसी के सेवती गांव अपने ससुराल गये थे. उसकी मां भी साथ गयी थी. सोनाली रविवार की रात घर से निकल कर रेल लाइन पर पहुंची थी.

घटना की सूचना पाकर लड़की के माता-पिता कजरी स्थित अपने घर पहुंचे. इसके बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया. रेल थाना डालटनगंज प्रभारी किशुन प्रसाद मृतका के परिजनों से पूछताछ के लिए कजरी उसके घर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की.

इसे भी पढ़ें – 5 अगस्त से खुलेंगे जिम और योगा संस्थान: स्वास्थ्य विभाग ने जारी की गाइडलाइन, इन बातों का रखें ध्यान

4 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button