
Jamshedpur : कमलपुर थाना क्षेत्र के एक घर में घुसकर एक महिला से छेड़खानी करने का मामला सामने आया है. घटना बीती रात करीब ढ़ाई बजे की है. इस मामले में पीड़िता के बयान पर अजय महतो नामक व्यक्ति के खिलाफ थाना में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.
सिदगोड़ा में महिला को प्रताड़ित करने का मामला दर्ज
सिदगोड़ा थाना में स्थानीय भीमा रोड निवासी संजना कुमारी ने अपने पति समेत ससुराल के अन्य सदस्यों के खिलाफ प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया है. आरोपियों में महिला का पति विनोदा नंद झा, सास अमना देवी के अलावा अनिल झा और पूजा झा शामिल है. सभी आरोपी बागुनहातु के बारीडीह बस्ती पानी टंकी के पास के रहने वाले हैं. घटना 5 अक्टूबर 2017 से लेकर बीते 16 सितंबर तक की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
परसूडीह से बिजली विभाग के जेई की बाइक की चोरी
परसूडीह थाना अंतर्गत हलुदबनी स्थित जावा रोड से बिजली विभाग के करनडीह प्रशाखा से जूनियर इंजीनियर आनंद कुमार कश्यप की बाइक का ताला तोड़कर चोरी कर ली गई. घटना बीते मंगलवार दिन के दूसरे पहर तीन बजे से लेकर साढ़े पांच बजे के बीच की है. इसे लेकर बुधवार को आनंद कश्यप के बयान पर थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
इसे भी पढ़ें-जिंदल की मनमानी से आजिज आदित्यपुर हेवेन रिवर व्यू निवासियों ने रोका काम




