
Dhanbad : धनबाद में कोरोना का मरीज मिलते ही शहर में लोगों को लॉकडाउन का अनुपालन करवाने के लिए जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है. जिले के सभी चौक-चौराहे पर चौकसी बढ़ा दी गयी है. सिटी एसपी आर राम कुमार और डीएसपी सरिता सड़कों पर उत्तरे और अनावश्यक आने-जानेवाले लोगों पर सख्ती दिखायी. साथ ही लोगों को सलाह भी दी कि अनावश्यक रूप से सड़कों पर न निकलें.
इसे भी पढ़ें – #CoronaUpdates: अब हर 6.2 दिन में मरीजों की संख्या दोगुनी, पहले तीन दिन में ही होती थी
फर्जी ढंग से गाड़ी पर नहीं लिखवायें प्रेस, अन्यथा होगी कार्रवाई : सिटी एसपी
सड़कों पर चल रही फर्जी प्रेस लिखी गाड़ियों पर भी सिटी एसपी भड़के. साथ ही उन्हें चेतावनी दी गयी कि फर्जी प्रेस न लिखायें अन्यथा कार्रवाई की जायेगी. वहीं सिटी एसपी आर राम कुमार ने कहा कि कोरोना के मरीज मिलने पर अब पहले से ज्यादा सभी चौक-चौराहे पर चौकसी बढ़ा दी गयी है.
इसे भी पढ़ें – #Dhanbad: तीन माह की फीस नहीं लेने का निर्देश मानने को तैयार नहीं स्कूल प्रबंधन, निजी स्कूल संघ ने लिखा पत्र
सब्जी बाजार और बैंकों में भी सोशल डिस्टेंसिंग का किया जा रहा है पालन
साथ ही सभी सब्जी बाजार और बैंकों में भी लगातार सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने के लिए सख्ती बरती जा रही है, जिससे लोग सोशल डिस्टेंस मेंटेन करें. साथ ही उन्होंने कहा कि पहले से ज्यादा चेक पोस्ट की संख्या बढ़ा दी गयी है. ताकि बेवजह बाहर निकलनेवाले लोगों पर लॉकडाउन का पालन करने के लिए नियम के अनुसार कारवाई की जा सके.
इसे भी पढ़ें – भाजपा का स्पेशल ब्रांच से क्या है रिश्ता, आंतरिक तबादले से क्यों हो रही परेशानीः मनोज पांडेय



