
Ranchi : आईटीआइ रांची में टाटा मोटर्स, जमशेदपुर के द्वारा अप्रेंटिसशिप के लिए कैम्पस सेलेक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय उद्यमशीलता एवं कौशल विकास विभाग के झारखंड इकाई के उपनिदेशक प्रभाकर कुमार मंडावी, टाटा मोटर्स जमशेदपुर के एचआर हेड प्रशांत कुमार, एचआर अभिषेक कुमार, आइटीआइ(कल्याण) रांची के प्रभारी प्राचार्य साधुचरण प्रधान उपस्थित रहे. कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजन में संस्थान के प्लेसमेंट प्रभारी आशीष कुमार नापित ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. उक्त कैम्पस सेलेक्शन कार्यक्रम में लगभग 250 अभ्यर्थियों (पुरुष एवं महिला दोनों) ने भाग लिया. चयनोपरांत अंतिम सूची स्वास्थ्य जांच के बाद प्रकाशित की जायेगी.



