
Giridih: गिरिडीह में शराब के अवैध कारोबार में शामिल धंधेबाज अपनी हरकते बंद नहीं कर रहे हैं. इसकी एक और बानगी गुरुवार को उत्पाद विभाग और सरिया पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान दिखा. जब ज्वाइंट ऑपरेशन में सरिया थाना क्षेत्र के कोयरीडीह में एक दवा दुकान और घर से भारी मात्रा में नकली शराब की बरामदगी की है. साथ ही दवा दुकानदार को भी गिरफ्तार कर लिया गया. जब्त शराब के सारे स्टॉक नकली बताए जा रहे है. जानकारी के अनुसार उत्पाद अधीक्षक सुधीर कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि सरिया के कोयरीडीह में दवा दुकान से भारी मात्रा में नकली शराब बेची जा रही है. सूचना मिलते ही उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम गठित की गई टीम का नेतृत्व कर रहे सहायक उप निरीक्षक मनीष कुमार ने सरिया थाना प्रभारी संतोष कुमार मौर्य के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी कर सबसे पहले दवा दुकान से भारी मात्रा में अवैध नकली शराब को जब्त की. जिसके बाद उसके घर से भी 750ml के मेकडेबल, आइबी, स्टर्लिंग बी 7 समेत कई प्रकार के नकली शराब को जब्त किया. इस क्रम में पुलिस आने की सूचना मिलते ही मुख्य आरोपी फरार हो गया.
इस संबंध में सहायक उपनिरीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि भारी मात्रा में नकली शराब की बरामदगी हुई है. अभियुक्त के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी. टीम में हवलदार कृष्ण नंदन कुमार होमगार्ड नवल किशोर विश्वकर्मा रामदेव सिंह अनिल कुमार सिंह अनिल कुमार राय आदि जवान मौजूद थे.




