BiharCrime NewsNEWS

गोपालगंज पुलिस ने यूपी के 50 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

Gopalgunj : जिले की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान शनिवार को यूपी के 50 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया. इस अपराधी के पास से एक लोडेड पिस्टल और चार जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है. यह करवाई नगर थाना की पुलिस ने शहर के जादोपुर चौक के समीप एनएच-27 पर की है. गिरफ्तार अपराधी का नाम राहुल सिंह है. वह यूपी का रहनेवाला है.

इसे भी पढ़ें :  बीपीएससी पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने राजस्व पदाधिकारी राहुल कुमार को किया गिरफ्तार

सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि गोपालगंज एसपी आनंद कुमार को गुप्त सूचना मिली कि यूपी का अपराधी गोपालगंज में छुपा हुआ है. सूचना के आधार पर नगर थानाध्यक्ष ललन कुमार के निर्देश में एक टीम गठित कर शहर के सभी चौक चौराहों पर वाहन जांच अभियान चलाया गया. वाहन जांच के दौरान पुलिस को देख कर अपराधी राहुल सिंह भागने लगा. भागने के दौरान अपराधी को पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा और जब उसकी तलाशी ली गयी तो उसके पास से एक लोडेड पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किये गये.

एसडीपीओ ने बताया कि यह अपराधी अपने गांव के प्रधान मुन्ना राम और उनके सहयोगी अरबिंद की हत्या के मामले में फरार चल रहा था. इस अपराधी के ऊपर यूपी के कई थानों में हत्या रंगदारी और लूट के मामले दर्ज हैं. यूपी पुलिस के द्वारा इस कुख्यात अपराधी की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम भी रखा गया था. बहरहाल गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ की जा रही है और जांच की जा रही है कि गोपालगंज में आपराधिक मामला दर्ज है या नहीं.

इसे भी पढ़ें : रामगढ़: अवैध कोयला खनन स्थलों पर पुलिस की छापेमारी, 5 टन कोयला जब्त

Related Articles

Back to top button