JharkhandLead NewsRanchi

विधानसभा मैदान धुर्वा में बने पूजा पंडाल का राज्यपाल ने किया उद्घाटन, अयोध्या के श्रीराम मंदिर का बनाया गया है प्रारूप

Ranchi : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शनिवार को रांची के पुराना विधानसभा मैदान, धुर्वा में श्रीराम लला पूजा समिति के पूजा पंडाल का उद्घाटन किया. इस वर्ष पंडाल को अयोध्या में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर के अद्वितीय स्वरूप में सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है. मौके पर राज्यपाल ने सभी राज्यवासियों को नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां दुर्गा का आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे. उन्होंने सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए राज्य की तीव्र गति से प्रगति के लिए प्रार्थना की. इस अवसर पर केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व झारखण्ड विधानसभा अध्यक्ष एवं विधानसभा सदस्य सीपी सिंह तथा विधानसभा सदस्य नवीन जायसवाल समेत कई गणमान्य व्यक्ति व श्रद्धालुगण उपस्थित थे.

पंडाल निर्माण पर उठा था विवाद

गौरतलब है कि इस पंडाल के निर्माण को लेकर शुरू में काफी विवाद हुआ था. जगन्नाथपुर थाना का कहना था कि यहां पहले कभी पंडाल नहीं बनता था, इसके लिए जिला प्रशासन से परमिशन भी नहीं लिया गया है. इसे लेकर हिन्दू संगठनों और भाजपा नेताओं ने आपत्ति जतायी थी. बाद में सीएम हेमंत सोरेन के हस्तक्षेप से इस पंडाल को बनाने की अनुमति मिली थी. इसके निर्माण पर एक करोड़ से भी अधिक का खर्च आने की बात कही जा रही है.

Related Articles

Back to top button