
Chakradharpur : 6.50 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण हो रहे 10 स्पेन का पुलिया 7 साल बाद भी अधूरा पड़ा हुआ है। जिस कारण से ग्रामीण काफी परेशान है. यह मामला है चक्रधरपुर प्रखंड के बाईपी पंचायत अंतर्गत सोमरा गांव की हैं, जहां सोमरा गांव के नदी पर पिछले 7 वर्षों से संवेदक दुर्योधन मोहंती द्वारा पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन आज भी पुलिया पूरी तरह अधूरा है. ठेकेदार के मनमानी रवैया के कारण ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पूर्व विधायक सह भाजपा नेता शशि भूषण सामड से किया. ग्रामीणों की शिकायत पर शनिवार को पूर्व विधायक श्री सामड सोमरा गांव पहुंचे. जहां ग्रामीणों के साथ पुलिया का निरिक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि पिछले 7 सालों से पुलिया का निर्माण हो रहा है. पुलिया में दो छत ढलाई हो जाने से पुलिया पूर्ण हो जाएगी परंतु संवेदक द्वारा लापरवाही बरती जा रही है. जिसका खामियाजा ग्रामीणों को उठाना पड़ रहा है। सबसे अधिक बारिश के दिनों में ग्रामीणों को परेशानी होती है. नदी में बाढ़ आने के कारण दर्जनों गांव के लोग प्रखंड मुख्यालय से पूरी तरह कट जाते हैं वहीं बच्चों को भी स्कूल जाने में परेशानी होती है. ग्रामीणों ने कहा कि पुलिया निर्माण में लगे मजदूरों को पिछले 3 माह से मजदूरी भी नहीं मिली है. इस दौरान पूर्व विधायक श्री सामड ने कहा कि संवेदक एक सप्ताह के अंदर निर्माण कार्य शुरू कर पुलिया को पूर्ण नहीं करता है, तो ग्रामीणों के साथ मिलकर संबंधित विभाग का घेराव किया जाएग. उन्होंने कहा कि मनोहरपुर व चक्रधरपुर विधानसभा को जोड़ने वाली यह महत्वपूर्ण पुलिया है. ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए विधानसभा में प्रश्न डालकर पुलिया निर्माण की स्वीकृति दिलाई गई थी. यह पुलिया निर्माण होने से सैकड़ों गांवों के हजारों ग्रामीणों को लाभ मिलेगा. ग्रामीण आसानी से प्रखंड मुख्यालय एवं चक्रधरपुर शहर पहुंच पाएंगे. मौके पर मुंडा होयो सुबरुई, घनश्याम केराई, किट्टी केराई, राम सुबरुई, होयो सुबरुई, बिरसा बाईपाई, सोमय सुबरुई, प्रधान सुबरुई, सोमा सुबरुई, जयपाल बाईपाई, अनिल सुबरुई, बबलू सुबरुई, किशोर दास, सावन सुबरुई समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

पुलिया से इन गांवों का होगा लाभ
सोमरा नदी में पुलिया का बनने से लोटापहाड़, सोमरा, ईचाकुटी, ओटादीरी, उटुटुवा, हिजिया, बुरूसाई, बाईपी, नुगडी, धर्मसाई, सागीपी, कुलीतोडाग, सिरकापी, बासासाई, तुईया, रोसकुवा, धनगांव, गोविंदपुर, दलकी, बेगुना, पुनीपोदा, मुरहातु, पुसालोटा, तिरीलगुटू समेत दर्जनों गांव के हजारों ग्रामीण को लाभ मिलेगा। नदी में पानी भर जाने से सभी गांव के ग्रामीण प्रखंड मुख्यालय चक्रधरपुर से कट जाते हैं। जिससे ग्रामीण काफी प्रभावित हो रहे हैं। इसी मामले को लेकर ग्रामीण काफी आक्रोश हैं.




