GiridihJharkhand

गिरिडीह में बिना टेंडर के करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास कर रहे विधायक, भाजपा ने उठाए सवाल

Giridih: चुनाव को देखते हुए गिरिडीह में ताबड़तोड़ विकास योजनाओं के शिलान्यास का दौर जारी है. शनिवार को  ग्रामीण विकास प्रमंडल के करोड़ो की योजनाओं का शिलान्यास सदर विधायक सोनू ने किया. इस मौके पर विधायक ने कहा कि पिछले पांच साल में जितनी अधूरी योजनाएं थी, अब उसे प्राथमिकता के तौर पर लिया जा रहा है. प्रयास यही है हेमंत सरकार की हर योजना का पूरा फायदा जनता तक पहुंचे, और लोगों को ग्रामीण इलाकों में आवागमन में कोई परेशानी नहीं हो.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में सर जेसी बोस विश्वविद्यालय, तीन डिग्री व इंजीनियरिंग कॉलेज का शिलान्यास

इतना ही नही गांडेय विधायक और सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन खुद अपने इलाके में अब तक करोड़ो की राशि से बनने वाले पुल पुलिया और सड़क निर्माण योजना की शिलान्यास कर रही है.   कुछ दिन पहले ही सदर विधायक सोनू और गांडेय विधायक कल्पना ने मंत्री बेबी देवी के साथ मिलकर सदर प्रखंड और गांडेय विधानसभा के जरीडीह में सर जेसी बॉस विश्व विद्यालय और अभियंता कॉलेज के चारदीवारी का शिलान्यास कर चुकी है. और तब दोनो ने मिलकर अरबों रुपया के 50 से अधिक योजनाओं का शिलान्यास तो किए. लेकिन टेंडर किसी का नही हुआ. अरबों रुपए की योजना आरईओ, भवन निगम लिमिटेड और ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के बगैर टेंडर के ही प्रशासनिक स्वीकृति के साथ शिलान्यास कर दिया गया. लिहाजा, बगैर टेंडर के ही कराए गए शिलान्यास के बाद अब सवाल उठने शुरू हुए हैं की जब टेंडर हुआ नही, तो शिलान्यास का क्या औचित्य.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह के सदर विधायक सोनू ने किया आठ सड़क योजनाओं का शिलान्यास

ऐसे में बगैर टेंडर के शिलान्यास  कराए गए योजनाओं का स्टीमेट का क्या होगा, और क्या स्टीमेट के अनुशार टेंडर कराकर योजनाओं का निर्माण करना संभव हो पाएगा. उदाहरण के तौर पर छह करोड़ की योजना का शिलान्यास बगैर टेंडर के हुआ, तो क्या फिर वही योजना कोई ठेकेदार छह करोड़ में करेंगे, या पिछले दरवाजे से संबंधित विभाग और एजेंसी उस टेंडर की राशि दुगुना तिगुना कर देगी. बहरहाल, चुनावी मौसम में गिरिडीह में ताबड़तोड़ योजनाओं शिलान्यास होने को लेकर भाजपा के नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा ने भी सवाल उठाया की दुबारा चुनाव जितने के चक्कर में सदर विधायक सोनू सिर्फ एजेंसी और ठेकेदार को फायदा पहुंचाने के प्रयास में हैं.

 

Related Articles

Back to top button